Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कृषि विभाग ने फसल बीमा की दी जानकारी

कृषि विभाग की ओर से ग्राम करमोदा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ सीजन में फसल बीमा करवाने हेतु किसानों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर किसानों को बजाज एलियांज फसल बीमा कंपनी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार ने किसानों को सलाह दी कि किसान फसल बीमा से जुड़कर प्रतिकूल मौसम में फसल में हुए नुकसान भरपाई एवं जोखिम दूर कर सकते हैं। कृषि अन्वेषक सुरेश स्वर्णकार ने बताया कि ऋणी एवं गैर ऋणी किसान अधिसूचित क्षेत्र में फसलों का बीमा लाभ उठा सकते हैं।

Agriculture department gave information about crop insurance in sawai madhopur

यह योजना स्वैच्छिक है, जिसके पंजीकरण की खरीफ सीजन के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है। किसान नुकसान होने की स्थिति में 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 1800 209 5959 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा कृषि विभाग में सूचना दे सकते हैं, जिससे बीमा क्लेम मिल सके। करमोदा के कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने बताया कि खरीफ फसलों के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम किसानों द्वारा लिया जा रहा है। इस मौके पर बीमा कंपनी के तहसील कोऑर्डिनेटर जितेंद्र शर्मा, कृषक मित्र अख्तर अली सहित कई किसान मौजूद थे। इस अवसर किसानों को फेस मास्क एवं फसल बीमा साहित्य वितरित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !