Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राशन कार्ड के स्थान पर अब जन आधार कार्ड को मिलेगी मान्यता

सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ जन आधार कार्ड से मिलेगा। अब राशन कार्ड के स्थान पर जन आधार कार्ड को मान्यता मिलेगी। जिले की चौथ का बरवाड़ा एवं गंगापुर पंचायत समिति को सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सूरज सिंह नेगी ने चौथ का बरवाड़ा एवं गंगापुर पंचायत समिति के उपखंड अधिकारी एवं पंचायत समिति के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ जन आधार कार्ड के माध्यम से उपलब्ध करवाएं जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चौथ का बरवाड़ा एवं गंगापुर पंचायत समिति को चयनित किया है। भविष्य में इसे पूरे जिले में लागू किया जा सकता है।

Jan Aadhar card will now get recognition in place of ration card

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनाधार कार्ड एवं राशन कार्ड के डेटा में लगभग 20 हजार का गेप है। उन्होंने डेटा मैच करने तथा गेप को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेप को दुरुस्त करने के बाद जनाधार को ही राशन कार्ड की जगह उपयोग में लिया जा सकेगा। इसके लिए सांख्यिकी विभाग, खाद्य विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को निर्देश दिए कि ग्राम वाइज राशन डीलर को जिम्मेदारी सौंपकर राशन कार्ड एवं जन आधार कार्ड के गेप को दूर करें। जिनके जन आधार नहीं बने उन्हें तुरंत बनवाएं। बैठक में उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, रसद विभाग एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !