Friday , 4 September 2026
Breaking News

एयरबस सॉफ्टवेयर अपडेट: दुनिया भर में हजारों विमानों के ऑपरेशन प्रभावित होने की आशंका

नई दिल्ली: विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस ने अपने हजारों विमानों के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा की है। इसकी वजह सूरज से निकलने वाली तेज रेडिएशन बताई गई है, जिससे फ्लाइट कंट्रोल के लिए जरूरी डेटा करप्ट हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे दुनिया भर में लगभग छह हजार विमान प्रभावित होंगे। अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा, एयर इंडिया और विज जैसी दुनिया भर की कई एयरलाइनों ने इस सॉफ्टवेयर अपडेट से अपनी सेवा प्रभावित होने की बात कही है।

 

Airbus software update Thousands of aircraft worldwide may be affected

 

एयर इंडिया ने एयरबस के निर्देश से अपने निर्धारित ऑपरेशन में देरी को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट किया है कि में एयरबस के एक निर्देश के बारे में पता है जो उसके ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट से जुड़ा है। ये अभी एयरलाइन ऑपरेटरों के बीच सर्विस में हैं। इससे हमारे फ्लीट के एक हिस्से में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर रीअलाइनमेंट होगा, जिससे टर्नअराउंड टाइम लंबा होगा और हमारे तय ऑपरेशन्स में देरी होगी।इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट किया कि एयरबस ने ग्लोबल ए320 फ़्लीट के लिए एक टेक्निकल एडवाइजरी जारी की है।

 

 

 

हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के हिसाब से, पूरी मेहनत और सावधानी से अपने एयरक्राफ्ट पर जरूरी अपडेट्स को पूरा कर रहे हैं। इंडिगो ने कुछ फ्लाइट के शेड्यूल में थोड़े बदलाव की बात कही है और यात्रियों से एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन के ऐप या वेबसाइट पर फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की है। एयरलाइन ने यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की है। मदद के लिए 011-69329333, 011-69329999 पर संपर्क करने को कहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !