Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कोटा के अल बयान स्कूल और मल्टीवर्स एकेडमी ने छात्रवृत्ति देकर प्रतिभाशाली छात्रों को दिया संबल

कोटा: शिक्षा में समान अवसर और समावेशिता की मिसाल पेश करते हुए अल बयान पब्लिक स्कूल और मल्टीवर्स एकेडमी, कोटा ने रविवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया। रविवार को आयोजित उद्घाटन समारोह के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को “MVSAT स्कॉलरशिप” प्रदान की गई।

Al Bayan Public School and Multiverse Academy kota distributed scholarships to talented and needy students

 

यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए आशा की एक नई किरण है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ा सपना देख रहे हैं। इस दौरान सोनाक्षी, महिरा, गौरी योगी, तल्हा, शर्रान, दीक्षा, करण, अजय समेत 20 विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

 

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 11

 

 

कार्यक्रम का आयोजन दादाबाड़ी (वक्फ नगर), कोटा स्थित नए परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह अवसर सिर्फ एक स्कूल की शुरुआत नहीं, बल्कि भविष्य की शिक्षा के प्रति एक प्रतिबद्धता और मूल्य-आधारित समग्र विकास की ओर ठोस पहल का प्रतीक बना।

 

Al Bayan Public School and Multiverse Academy kota distributed scholarships to talented and needy students 1

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सीईओ तौसीफ मडिकरी एवं संरक्षक प्रोफेसर मोहम्मद नईम फलाही (पूर्व संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार) ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

 

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 10

 

प्रो. मोहम्मद नईम फलाही ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का माध्यम होनी चाहिए। अल बयान पब्लिक स्कूल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ठोस और सशक्त नींव रख रहा है। मल्टीवर्स एकेडमी जैसे संस्थान वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जो विद्यार्थियों को कक्षा से करियर तक मार्गदर्शन देते हैं।

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 2

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तौसीफ मडिकेरी ने कहा कि एक प्रगतिशील विद्यालय वही है जो परंपरा और तकनीक का संतुलन बनाए रखे। अल बयान पब्लिक स्कूल इस विचारधारा का सुंदर उदाहरण है, जहां नवाचार और नैतिकता साथ-साथ चलते हैं। सही दिशा, उचित संसाधन और संकल्प से हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। मल्टीवर्स एकेडमी इस दिशा में सशक्त कदम उठा रहा है। मनीष गौर (सेवानिवृत्त प्रोफेसर, राजकीय कला महाविद्यालय कोटा) ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने अल बयान पब्लिक स्कूल की स्थापना को गुणवत्तापूर्ण और मूल्यनिष्ठ शिक्षा की दिशा में एक प्रशंसनीय पहल बताया।

 

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 3

 

आरएफपी डिजिटल मीडिया के डायरेक्टर मकसूद खान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा को तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है, और अल बयान पब्लिक स्कूल इस दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 4

 

संस्थान के संस्थापक एडवोकेट सैफुल इस्लाम ने अपने संबोधन में अल बयान पब्लिक स्कूल की स्थापना की प्रेरणा और उद्देश्य को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय की नींव एक ऐसे शैक्षणिक मंच के रूप में रखी गई है, जहाँ शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम न होकर, बच्चों के चरित्र निर्माण, सोचने की क्षमता और नेतृत्व विकास का जरिया बने। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य है – हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और मूल्य-आधारित शिक्षा पहुँचाना।

 

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 5

 

संस्थान की निदेशक निकहत तरन्नुम ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शिक्षा केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि सोचने, समझने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति है। उन्होंने बताया कि अल बयान पब्लिक स्कूल का उद्देश्य छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से, बल्कि नैतिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाना है।

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 7

 

मल्टीवर्स एकेडमी की डायरेक्टर शिबा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को करियर, चरित्र और कौशल के स्तर पर तैयार करना ही असली शिक्षा है। मल्टीवर्स एकेडमी इसी समग्र दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।

 

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 9

 

 

मल्टीवर्स एकेडमी की निदेशक सिमरन ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक लाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल विकसित करना होना चाहिए। मल्टीवर्स एकेडमी इसी सोच के साथ छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर रही है। इस मौके पर नवचयनित प्रोफेसर और दिल्ली शिक्षक भर्ती में चयनित हुए छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

 

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 8

 

 

इसके अतिरिक्त, अल बयान और मल्टीवर्स एकेडमी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं, प्रवेश परीक्षाओं, करियर गाइडेंस और व्यावसायिक मार्गदर्शन के लिए एक समग्र मंच प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों, अभिभावकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस मिशन में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

 

Al Bayan Public School and Multiverse Academy Empower Young Talent Through Scholarship Distribution in Kota Rajasthan 12

 

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !