Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिले के समस्त आर्म्स अनुज्ञापत्रधारी हथियार थाने में जमा करवाएं: जिला निर्वाचन अधिकारी

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 जिला सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में 25 नवंबर, 2023 को कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्य नजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए है। उन्होंने सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों के जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए है कि उनके क्षेत्राधीन संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर पूर्ण निगरानी करने और वारंटो की तामिल कराने की सुनिश्चितता करावे। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि जिले में कुल 2 हजार 495 लाईसेंसी हथियार है जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत हथियारों को जमा किया जा चुका है। उन्होंने जिन अनुज्ञापत्रधारियों द्वारा अभी तक हथियारों को संबंधित थानों जमा नहीं करवाया उन्हें शीघ्र जमा करवाने के निर्देश दिए है अन्यथा हथियार जमा पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

All arms license holders of the district should deposit their weapons in the police station- District Election Officer

 

इनको रहेगी छूट:- जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैंक शाखाओं में सिक्येरिटी गार्ड का काम करने वाले अनुज्ञापत्रधारी, शूटिंग करने वाले खिलाड़ी, जो अपने शस्त्रों से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहेंगे या अभ्यास कर रहे हैं, उनको नियमानुसार जांच के बाद रियायत मिलेगी। वहीं सीमा सुरक्षा बल, अर्द्वसैनिक बल, सैनिक बल, शस्त्र पुलिस, सिविल डिफेंस होमगार्ड, केंद्रीय अधिकारियों, कर्मचारियों पर और कानून व्यवस्था में ड्यूटी निभाने वालों को हथियार जमा कराने से मुक्त रखा जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !