Saturday , 5 September 2026
Breaking News

300 पीठासीन व 300 प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

मतदान दिवस को न करें कोई त्रुटि दक्षता के साथ कराए चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी

 

विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहू नगर सवाई माधोपुर में आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने साहूनगर स्कूल पहुंच कर चुनाव कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं दक्षता के साथ चुनाव को सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की दी जा रही चुनाव संबंधी जानकारियों को ध्यान पूर्वक सुने और घर जाकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के मतदान दिवस के कार्यो के संबंध में जारी किए गए दिशा निर्देश एवं आदेशों को ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि चुनावों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिणार्थियों की परीक्षा होगी। फेल होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षाणार्थी सुझाव दें। ईवीएम के संचालन किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो मॉक पोल के बाद ईवीएम को क्लीयर करें। अगर ईवीएम के संचालन में किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो उसे छुपाये नहीं उसकी तत्काल सूचना अपने सेक्टर अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी को दें। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि ईवीएम के आवागमन में किसी भी निजी संसाधन या वाहन का उपयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि हम सभी चुनाव की घोषणा के पश्चात आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को जो मतदान सामग्री दी जाएगी उसकी तीन बार चैकिंग विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

 

Gave training to 300 presiding and 300 first polling officers in sawai madhopur

 

ताकि मतदान दल को दिए जाने वाली मतदान सामग्री के बेग में कोई भी सामग्री या पत्र छूटे नहीं। उन्होंने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मतदान सामग्री के बैग और ईवीएम को उन्हें चैक करने की आवश्यकता नहीं होगी अगर इसमें किसी प्रकार की कमी या त्रुटि होगी तो उसे संबंधित सेक्टर अधिकारी उन तक पहुंचाएगा। मतदान दिवस से पूर्व जो फॉर्म भरने है उन्हें उसे मतदान दिवस पूर्व भरें। जो फॉर्म मतदान दिवस को भरने है वो ही फॉर्म मतदान दिवस को भरें। प्रशिक्षणार्थियों को टी.ए., डी.ए. सहित मिलने वाले अन्य भत्तों से संबंधित जानकारी एक्सलशीट में उपलब्ध करवाने हेतु लेखा एवं भुगतान प्रकोष्ठ कार्य करने हेतु निर्देशित किया। ताकि भुगतान के समय मतदान दलों को अनावश्यक परेशानियों का सामन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावों में चारों विधानसभाओं के मतदान दलों की रवानगी एक साथ होगी इसके लिए साहूनगर स्कूल में दूसरे गेट पर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया है।

 

 

वापसी में मतदान दलों को मतदान सामग्री जमा कराने के लिए टोकन की व्यवस्था होगी। टोकन के अनुसार जिस मतदान दल का नंबर आएगा उसे ही मतदान सामग्री जमा कराने के लिए काउंटर पर जाना होगा। प्रशिक्षण प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि प्रथम दिन 300 पीठासीन अधिकारियों को एवं 300 प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्हें मतदान दिवस के दिन किए जाने वाले कार्यो, ईवीएम संचालन एवं दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी नाथूलाल खटीक, गोविन्द दीक्षित एवं दिनेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !