Sunday , 7 June 2026
Breaking News

करूर की घटना पर बोले अन्नामलाई, ‘यह विजय की गलती नहीं…’

तमिलनाडु: करूर में हुई भग*दड़ की घटना पर तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए राज्य की डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपको यह समझना होगा कि विजय यह उम्मीद कर सकते हैं कि 10 हजार लोग आएंगे, 15 हजार लोग आ सकते हैं। यह विजय की गलती नहीं है। कोई भी यह नहीं बता सकता कि कितनी भीड़ आएगी।

 

Annamalai said on the Karur incident It is not Vijay's fault

 

यह राज्य पुलिस और खुफिया विभाग का काम है कि वह भीड़ का पूर्वानुमान लगाए और पर्याप्त रूप से पुलिस बल तैनात करे। पुलिस ने उन्हें (विजय) रैली के लिए सात घंटे की इजाजत क्यों दी थी? दो घंटे के लिए परमिशन देनी चाहिए थी। यह एक रोड शो था और विजय की स्पीच सिर्फ 20 मिनट की थी तो इतनी देर के लिए परमिशन देने की क्या जरूरत थी?

 

 

इस सवाल के जवाब में कि क्या घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए, अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु भाजपा के रूप में हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री एक सदस्यीय पूर्व न्यायाधीश जांच आयोग चाहते हैं और न्यायाधीश का चयन भी उन्होंने ही किया है। यह निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है?

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !