Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वीएमओयू में एमबीए-एमसीए प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा एमबीए व एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू कर दिए है। छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिये जाएंगे। निदेशक क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर डाॅ. दिलीप कुमार शर्मा ने बताया की एमबीए दो वर्ष पाठ्यक्रम में छात्र मार्केटिंग, फाइनांश और एचआर के क्षेत्र में एमबीए कर सकते है। खुला विश्वविद्यालय के स्नातक में 10 एवं स्नात्कोत्तर में 27 सर्टिफिकेट में 9 एवं डिप्लोमा में 8 समेत कुल 54 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जनवरी 2023 सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों का सत्रांत परीक्षा दिसम्बर 2023 में होगी।

 

Application for MBA-MCA entrance exam started in VMOU Kota

 

निदेशक क्षेत्रीय केन्द्र, डाॅ. दिलीप कुमार शर्मा ने बताया क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के अन्तर्गत भरतपुर संभाग में विभिन्न जिलों में राजकीय महाविद्यालयों सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, हिंडौन, डींग, बयाना, गंगापुर, भरतपुर समेत कुल 9 अध्ययन केन्द्र बनाए गए है। छात्र ऑनलाइन प्रवेश लेते समय अपने नजदीकी अध्ययन केन्द्र का कोड डालकर इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। शर्मा ने बताया की छात्रों को प्रवेश लेते समय पोर्टल पर उपलब्ध राजस्थान के किसी भी शहर में परीक्षा केन्द्र चुनने का छात्रों को बेहतर विकल्प उपलब्ध है। इसके बाद भी यदि किसी छात्र का स्थानान्तरण अथवा किसी अन्यत्र शहर में रहने के दौरान उस शहर में परीक्षा देना चहता है तो उसे परीक्षा से एक माह पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी डालकर परीक्षा शहर परिवर्तन कर सकता है। क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के सहायक कुलसचिव एस.बी. सिंह ने बताया कि छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जाकर एडमिशन लिंक पर क्लिक कर नये छात्र फ्रेश एडमिशन के तौर पर और पूर्व पंजीकृत छात्र प्रमोटी लिंक पर क्लिक कर ई-मित्र, नेट-बैकिंग एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यता संबंधी दस्तावेज अपलोड कर अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !