Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अरावली एसोसिएशन की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

राज्य में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा – ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने गत गुरूवार को इन्दिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में अरावली (एसोसिएशन फॉर रूरल एडवांसमेंट थ्रू वॉलन्टरी एक्शन एंड लोकल इन्वॉल्वमेंट) को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री  दिलावर ने अरावली एसोसिएशन की कार्यव्यवस्था को जाना और इसे अधिक सशक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री दिलावर ने वर्तमान में चल रही अरावली एसोसिएशन की विभिन्न परियोजनाओं जिनमें राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, वाटरशेड, स्कूल शिक्षा जैसे विभिन्न विभागों और राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अरावली की पंचायतीराज के साथ आगामी कार्य योजना का जायजा लेते हुए कहा कि पंचायत विकास सूचकांक का समावेशीकरण और इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में महिला एवं बाल संदर्भ केंद्र की स्थापना करवाते हुए प्रशिक्षण, अध्ययन एवं रीसर्च कार्यक्रमों पर जोर दिया जाएगा।
Aravali Association review meeting held in jaipur
इसके साथ ही अरावली की स्थापना के उद्देश्य को साकार करते हुए प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को सतत् रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान पंचायतीराज के शासन सचिव एवं आयुक्त रवि जैन, संयुक्त शासन सचिव रौनक बैरागी, कार्यक्रम निदेशक वरुण शर्मा और कार्यकारी निदेशक हरिसिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा सरकार और गैर सरकारी संगठनों के बीच साझेदारी को सशक्त करने एवं राज्य में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अरावली की स्थापना हुई। ‘अरावली’ ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नवाचार बढ़ावा देने, कार्मिकों के क्षमतावर्धन के लिए निर्माण कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !