Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अर्चना बनी स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्य प्रमुख

महिलाओं का आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन मेरी प्राथमिकता – अर्चना मीना

सवाई माधोपुर जिले में बहुविध सामाजिक कार्यों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली होटल अनुराग पैलेस की डायरेक्टर एवं जनजाति महिला विकास संस्थान की एग्जीक्यूटिव मेंबर अर्चना मीना को स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत की महिला कार्य प्रमुख नियुक्त किया गया है। बस्सी में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक के समापन सत्र में मंच के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार, अखिल भारतीय सह विचार प्रमुख राजकुमार चतुर्वेदी, प्रांत संगठक मनोहर शरण, प्रांत संयोजक देवेंद्र भारद्वाज, प्रांत प्रचार प्रमुख धर्मवीर चंदेल एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंच के क्षेत्र संयोजक धर्मेन्द्र दुबे ने अर्चना मीना के नाम की घोषणा की।

Archana Meena became the head of women's work of Swadeshi Jagran Manch Jaipur province

गौरतलब है कि गत दो वर्षों से अर्चना मीना स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत की सह महिला कार्य प्रमुख का दायित्व सफलतापूर्वक निभा रही हैं साथ ही वे मंच की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य भी हैं। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित ग्राम, जिला एवं प्रांत स्तरीय विभिन्न अभियानों को अपनी अभिनव सोच व कार्यशैली से सफल बनाने में अर्चना सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कोरोना काल में अर्चना मीना द्वारा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों विशेष रूप से कोविड पॉजिटिव महिलाओं व उनके परिवार के लिए नि:शुल्क फूड हेल्पलाइन के सफल संचालन पर उन्हें फूड दीदी की उपाधि से सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी अर्चना लगातार प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में जनजाति महिला विकास संस्थान के अंतर्गत संचालित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा चौक, मोमबत्ती, धूपबत्ती, अचार, मसाले, गुलकंद, दुग्ध उत्पाद, सहित अन्य कई कृषि उत्पादों से क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

प्रांत महिला कार्यप्रमुख नियुक्त किए जाने पर अर्चना मीना ने मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जीवन की सार्थकता उसके उद्देश्य की सार्थकता और लक्ष्य के पीछे छिपे ‘बहुजन हिताय – बहुजन सुखाय’ की सौगंध को ले कर चलने में ही है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वदेशी जागरण मंच जैसी एक सार्थक विचारधारा से जुड़ी जिसके उद्देश्यों से संलग्न हो कर मेरी विचारधारा और जीवन पद्धति को एक ऐसा ही सार्थक मार्ग मिला। इस अवसर पर अर्चना ने विश्वास दिलाया कि देश को सुदृढ़ व आत्मनिर्भर बनाने वाले इस महायज्ञ में सम्पूर्ण निष्ठा व देशहित की भावना के साथ वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सतत कार्य करती रहेंगी तथा महिलाओं का आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन उनकी प्राथमिकता रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !