Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर स्कॉलरशिप का किया एलान

नई दिल्ली: आंबेडकर के नाम पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बीते कुछ दिनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच, अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने डॉ. आंबेडकर के नाम पर ही एक योजना का एलान किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक जनसभा के दौरान डॉ. आंबेडकर स्कॉलरशिप योजना का एलान किया है।

Arvind Kejriwal announced Dr. Ambedkar Scholarship

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और अमित शाह ने बाबा साहब का जो मजाक उड़ाया है। हम उसका जवाब इस योजना के जरिए दे रहे हैं। बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा ही समानता दिला सकती है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि कोई भी दलित समाज का बच्चा पैसे की कमी की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसीलिए आज मैं डॉ. आंबेडकर स्कॉलरशिप का एलान करता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने स्कॉलरशिप के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि दलित समाज का कोई भी बच्चा दुनिया की किसी भी यूनिवर्सिटी में अगर पढ़ना चाहता है तो उसके एडमीशन के बाद बच्चे का सारा खर्चा दिल्ली सरकार वहन करेगी। दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि दलित समाज के सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी यह योजना लागू होगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये आर्थिक सहायता देने का एलान भी कर चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !