Sunday , 7 June 2026
Breaking News

केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ से अमित शाह को क्यों समझाने के लिए कहा

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली में रैली किए जाने पर कहा कि योगी आदित्यनाथ दिल्ली आए। दिल्ली में उनका स्वागत है। कल योगी आदित्यनाथ ने मुद्दा उठाया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। दिल्ली के लोग और मैं इससे सहमत हूँ। केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली के अंदर 11 गैं*गस्टर घूम रहे हैं। 11 गैं*गस्टर के अपने-अपने समूह हैं।

 

Arvind Kejriwal Yogi Adityanath Amit Shah News 24 Jan 25

 

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में व्यापारियों से फि*रौती मांगी जा रही है, महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया और हर रोज 17 बच्चों का अप*हरण हो रहा है। केजरीवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था ठीक कर दी है। मैं नहीं जानता कि यूपी में कानून व्यवस्था ठीक हुई है कि नहीं, लेकिन योगी आदित्यनाथ सही कह रहे हैं तो दिल्ली की कानून व्यवस्था अमित शाह के हाथ में हैं।

 

 

 

 

योगी आदित्यनाथ से मेरा निवेदन है कि वो अमित शाह को समझाएं कि कानून व्यवस्था कैसे ठीक की जाती है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दिल्ली के जनकपुरी में रैली की। उन्होंने इस दौरान कई सवाल उठाते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने दिल्ली के अंदर अराजकता को बढ़ावा देने का काम किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दं*गा मुक्त, सुरक्षित और सुविधा संपन्न राज्य है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !