Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष ने किया कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया का दौरा

जयपुर:- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अगुवाई में चार सदस्य दल ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके कांस्टिटयूशन क्लब की कार्य शैली और क्लब के सदस्यों को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ ही क्लब की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

 

 

 

इस दल में राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे। बैठक के बाद देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा द्वारा जयपुर में बनाया गया राजस्थान कांस्टिटयूशन क्लब देश के बेहतरीन क्लबों में से एक है जो संवैधानिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को एक ही जगह पर सर्वश्रेष्ठ एवं नवीनतम सुविधा प्रदान करने का स्थान होगा।

 

 

Assembly Speaker visited the Constitution Club of India New Delhi

 

 

 

उन्होंने कहा कि हम जल्द ही ‘कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ राजस्थान’ को शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया की कार्य प्रणाली को जानने के लिए यहां आए हैं ताकि इस क्लब की सभी अच्छाइयों को और बेहतर तरीके से कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ राजस्थान में सम्मिलित किया जा सके। देवनानी ने कहा कि कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ राजस्थान आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित देश का सबसे भव्य और बेहतरीन संविधान क्लब है, जहां विधानसभा के सदस्य पूर्व सदस्यों के अनुभव का लाभ उठा सकेंगे।

 

 

संविधान क्लब लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और विधानसभा सदस्यों के विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच बनेगा। देवनानी ने दल के सदस्यों के साथ कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभी खंडों का अवलोकन किया तथा वहां की कार्यप्रणाली को गहराई से समझा।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !