Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह आजम को सात साल की स*जा

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम को सात-सात साल की स*जा सुनाई गई है। दो पैन कार्ड मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को यह स*जा सुनाई है। दोनों ही अभियुक्तों को न्यायिक हि*रासत में ले लिया गया है। अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने मीडिया से कहा कि सात साल की स*जा और 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

Azam Khan and son Abdullah Azam Up News 18 Nov 25

छह साल पहले भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अब्दुल्लाह आजम ने दो अलग-अलग जन्मतिथियों का उपयोग कर दो पैन कार्ड बनवाए और इनका उपयोग भी किया। इस स*जा पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद आजम का भी बयान आया है।

उन्होंने कहा कि अदालत के निर्णय पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है, लेकिन ये सबको मालूम है कि सरकार आजम खान के खिलाफ साजिश कर रही है। आजम खान सितंबर में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 सितंबर को रिहा हुए थे। आजम खान के खिलाफ रामपुर और अन्य जनपदों में कुल 104 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 83 की सुनवाई विभिन्न अदालतों में जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !