Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बिहार चुनावः पिछली बार के मुकाबले 9 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान

बिहार: बिहार विधानसभा चुनावों में मंगलवार शाम को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा कि दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है और किसी तरह की हिं*सा की वारदात नहीं हुई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार दोनों चरणों में कुल 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ। महिलाओं का 71.6 प्रतिशत और पुरुषों का 62.8 प्रतिशत मतदान रहा।

Bihar elections Voter turnout up 9 percent compared to last time

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुंजियाल ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जो आंकड़े आए हैं, उसमें अभी तक मतदान का प्रतिशत 68.79 है। इसमें उन 2000 बूथों का डेटा शामिल नहीं है जिनके आंकड़े आने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि अगर दोनों चरणों का औसत निकालें तो अभी तक कुल 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें उन 2000 बूथों के आंकड़े शामिल नहीं हैं। जो कि पिछले विधानसभा चुनाव से 6.9 प्रतिशत अधिक है और अभी डेटा आने से इसमें कुछ वृद्धि संभावित है।

विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि मंगलवार को लगभग तीन करोड़ 52 लाख रुपये की जब्ती हुई जिसमें 1.7 करोड़ रुपये के श*राब और ड्र*ग्स आदि थे।उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 127 करोड़ रुपये की जब्ती हो चुकी है, जिसमें 78 करोड़ रुपये के श*राब, ड्र*ग्स और न*शीले पदार्थ थे। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, इस चुनाव में कुल 2016 उम्मीदवार थे और मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 45 लाख थी। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !