Friday , 4 September 2026
Breaking News

फोन पर बात करते-करते चुरा ले गया बाइक

कोटा: राजस्थान के कोटा शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यहाँ दिनों-दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। कभी चोर साइकिल चुरा ले जाता है तो कभी बाइक। यही सिलसिला कोटा में चल रहा है। ऐसा लगता है जैसे चोरों के हौसले बुलंद हो। ऐसा ही चोरी का एक मामला अब उद्योगनगर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। जहां चोर घर के बाहर खड़ी बाइक को चुराकर ले गया है।

 

 

 

Bike Phone Tejaji Fair Police Kota News 14 Sept 24

 

 

जानकारी के अनुसार चोर ने फोन पर बात करते-करते बाइक में चाबी लगाई और स्टार्ट करके ले गया। चोरी की वारदात पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार तेजाजी का मेला देखने गए पीड़ित ने चोरी के डर से बाइक को अपनी बेटी के घर के बाहर खड़ी कर दी थी। इंद्रा गांधी नगर डीसीएम पावर हाउस के पास रहने वाले रमेश मेहता ने घटना के संबंध में बताया कि यह घटना बीते 12 सितंबर रात पौने 11 बजे के आसपास की है।

 

 

 

 

डीसीएम इलाके में तेजाजी का मेला भरा हुआ था। रात को पिताजी मेला देखने गए हुए थे। मेले में ज्यादा भीड़ होने के कारण चोरी के डर से पिता ने बाइक को बहन के घर के बाहर ही खड़ी कर दी थी। इसके बाद वो मेला देखने चले गए। करीब रात साढ़े 10 बजे भांजे ने बाइक को घर के बाहर खड़ी हुई देखी थी। पिता जब पौने 11 बजे वापस मेले से लौटकर बाइक लेने गए तो बाइक घर से बाहर नहीं मिली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए।

 

 

सीसीटीवी फुटेज में एक बद*माश बाइक चोरी कर ले जाता हुआ नजर आया है। उन्होंने बताया कि बद*माश फोन पर बात करते-करते बाइक के पास आया फिर बात करते-करते गाड़ी पर बैठा। उसने कुछ ही सेकंड में बाइक का लॉक खोला और स्टार्ट करके ले भागा। उसके साथ दो युवक और भी थे, जो दूसरी बाइक पर सवार थे। पीड़ित ने चोरी की शिकायत उद्योगनगर थाने में दी है। लेकिन अभी तक चोर का पता नहीं लगा। फिलहाल उद्योगनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

Naimuddin Guddu became the Pradhan for the third time Ladpura Kota Vikalp Times

6 दिन में छिनी थी कुर्सी, अब हाईकोर्ट के आदेश पर तीसरी बार प्रधान बने नईमुद्दीन गुड्डू

कोटा: लाडपुरा पंचायत समिति (Ladpura Panchayat Samiti) के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू (Naimuddin Guddu) ने शुक्रवार को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !