Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर देवली गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से रफू चक्कर हो गया।

 

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने बाइक सवार को 108 एंबुलेंस की मदद से भाड़ौती पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार शिक्षक हंसराम मीणा निवासी भाड़ौती को मृत घोषित कर दिया।

 

Bike riding teacher dies due to pickup collision, villagers jammed the highway in sawai madhopur

 

इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने पिकअप चालक को गिरफ्तार करने, भाड़ौती पीएचसी में स्टाफ लगाने और 108 एंबुलेंस की स्थाई व्यवस्था करवाने को लेकर हाईवे पर पीएचसी के सामने जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मृतक शिक्षक हंसराम मीणा बतौर शिक्षक हिंडोली छात्रावास में कार्यरत था। जो आज सवाई माधोपुर से बाइक पर सवार होकर भाड़ौती अपने घर आ रहा था।

 

 

इस दौरान पिकअप की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुचना पर मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार मीणा, तहसीलदार किशन मुरारी मीणा और प्रधान देवपाल मीणा अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रधान देवपाल मीणा की समझाइश के बाद मांगों पर सहमति बनी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !