Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बिश्नोई गैंग के गुर्गे काली शुटर की गर्लफ्रेंड लड़ना चाहती थी चुनाव, बॉयफ्रेंड से करवाती थी यह काम

राजस्थान हॉस्पिटल व ब्रेन टावर सुपर स्पेशिएलिटी के संचालक डॉक्टर को अमरीका और इंग्लैंड से धमकी दिलवाने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पंजाब की पटियाला जेल से शूटर काली को गिरफ्तार करने पर पुलिस से कहा कि उसने राजस्थान में कदम तक नहीं रखा, फिर उसे जयपुर क्यों ले जाया जा रहा है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि काली को जयपुर लाकर संगरिया निवासी शूटर राहुल उर्फ मिनी पेट्रोल से सामना करवाया तो उसने सारा राज उगल दिया। काली ने बताया कि गर्ल फ्रेंड खुशी चेलानी के चक्कर में पकड़ा गया। खुशी के कहने पर उसने रैकी और वसूली के लिए मिनी पेट्रोल को जयपुर भेजा था। वसूली नहीं होने पर डॉक्टर के हॉस्पिटल व घर पर फायरिंग करवाने का प्लान बनाया।

 

खुशी के दो इंस्टाग्राम, पहला समाज सेवा, दूसरा गैंगस्टरों से तालमेल

 

एडिशनल डीसीपी रामसिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी खुशी चेलानी के माता-पिता दिव्यांग है। रामबाग स्थित एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा करने के बाद खुशी समाजसेवा से जुड़ गई। खुशी ने दो इंस्टाग्राम बनाए। एक पर समाजसेवा के काम अपलोड करती। वहीं, दूसरे इंस्टाग्राम पर गैंगस्टरों की जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क में रहती।

 

Bishnoi gang's henchman Kali Shooter's girlfriend wanted to contest elections

 

शादी करना चाहता था काली शूटर

 

शूटर काली खुशी से शादी करना चाहता था। पुलिस पूछताछ में काली ने बताया कि खुशी ने जयपुर की मेयर बनने की बात कही और पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए पैसों की जरूरत बताई। तब उसने दोनों चिकित्सकों के नंबर दिए। खुशी की साजिश थी कि रंगदारी वसूलने के बाद चुनावी राह में आड़े आने वालों को रुपए देकर मनाती और जो रुपए लेकर भी नहीं मानता तो उसे काली के जरिए धमकी दिलवाती।

 

काली को देख सकपका गई

 

पुलिस ने खुशी चेलानी को गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि उसे क्यों पकड़ा गया। पुलिस ने काली से सामना करवाया तो वह सकपका गई। खुशी के मोबाइल में काली और उसकी कई चैट और अन्य सामग्री भी मिली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !