Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जयपुर की 8 सीटों पर बीजेपी बदल सकती है प्रत्याशी: पिछले चुनाव में 5 में मिली थी हार

विधानसभा चुनावों में बीजेपी जयपुर शहर की 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी कर रही है। बीजेपी इन सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेल सकती है। वहीं, कुछ सीटों पर महिलाओं और युवाओं को मौका दिया जा सकता है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो आरएसएस ने भी बीजेपी को जयपुर शहर की 8 सीटों पर नए चेहरे उतारने का सुझाव दिया है। इसके बाद बीजेपी इस दिशा में आगे बढ़ रही है। पिछले चुनावों में बीजेपी जयपुर शहर में केवल 3 सीटें ही जीत पाई थी। 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार बीजेपी इन सीटों पर चेहरे बदलकर 8 में से कम से कम 6 सीटें जीतने का टारगेट लेकर चल रही है।

 

पिछले चुनाव में बीजेपी ने सिर्फ जीती थीं 3 सीटें

दरअसल, जयपुर शहर की हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, सिविल लाइन, विद्याधर नगर, सांगानेर, मालवीय नगर और झोटवाड़ा विधानसभा सीट है। इसमें से पिछले चुनाव में बीजेपी ने केवल 3 सीटें सांगानेर, मालवीय नगर और विद्याधर नगर जीती थी। हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, सिविल लाइन और झोटवाड़ा सीट कांग्रेस ने जीती थी। मालवीय नगर सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा ने कालीचरण सराफ को कड़ी टक्कर दी थी। कालीचरण सराफ कुछ हजार वोटों से ही जीत पाए थे।

 

मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ 7 बार के विधायक हैं। वे 1985 से लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। पहले वे जौहरी बाजार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते थे। परिसीमन के बाद जौहरी बाजार विधानसभा सीट समाप्त हो जाने पर वे 2008 से मालवीय नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर लगातार जीत रहे हैं। इसके बाद राजपाल सिंह शेखावत का नाम आता हैं। शेखावत भी 5 बार के विधायक हैं। झोटवाड़ा विधानसभा सीट से पहले वे बनीपार्क सीट से चुनाव लड़ते थे। 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लालचंद कटारिया से हार गए थे। विद्याधर नगर विधानसभा सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी भी 5 बार के विधायक हैं। वे विद्याधर नगर से लगातार 3 बार से चुनाव जीत रहे हैं। इससे पहले वे चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। मोहनलाल गुप्ता और सुरेंद्र पारीक पिछले चुनाव में हार गए थे। मोहनलाल गुप्ता और सुरेंद्र पारीक पिछले चुनाव में हार गए थे। वहीं, बीजेपी नेता मोहनलाल गुप्ता किशनपोल विधानसभा सीट से लगातार 4 बार चुनाव लड़ चुके हैं। वे 3 बार के विधायक हैं।

 

गुप्ता 2018 में कांग्रेस के अमीन कागज़ी से चुनाव हार गए थे। हवामहल सीट से बीजेपी के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र पारीक 2 बार के विधायक हैं। वे पिछला चुनाव कांग्रेस के महेश जोशी से हार गए थे। आदर्श नगर से अशोक परनामी 2 बार जीत चुके हैं। पिछला चुनाव वह प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस के रफीक खान से हार गए थे। सिविल लाइन विधानसभा सीट से पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे अरुण चतुर्वेदी कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास से चुनाव हार गए थे। वे इस सीट से 2013 में चुनाव जीतकर मंत्री बने थे। बताया जाता है कि इस सीट पर इस बार भी अरुण चतुर्वेदी के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। सांगानेर विधानसभा सीट से अशोक लाहोटी पहली बार के विधायक हैं। सांगानेर से पहले वे सिविल लाइन विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर के वायरल वीडियो (जिसमें संघ प्रचारक निंबाराम को भी दिखाया गया था) को लेकर जो विवाद हुआ था। उसमें लाहोटी पर भी आरोप लगे थे।

 

BJP can change candidates on 8 seats of Jaipur

 

महिलाओं और युवाओं को दिया जा सकता है मौका

बीजेपी इस बार इन 8 सीटों पर महिलाओं व युवाओं को मौका दे सकती हैं। शहर की आठों सीटों पर बड़ी संख्या में नए लोग अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। मालवीय नगर से दावेदारी पेश कर रहे बीजेपी नेता विमल कटियार व हवामहल सीट से दावेदारी पेश कर रहे पूर्व डिप्टी मेयर मनीष पारीक का कहना है कि पार्टी इस बार नए चेहरों को मौका देगी।

 

मनीष पारीक ने कहा- संगठन में लगातार जो बैठकें और चर्चाएं हो रही है। उनमें भी यह बात निकलकर सामने आ रही है कि नए चेहरों को मौका देने पर पार्टी का लाभ होगा। पुराने चेहरों को लेकर लोगों में नाराजगी हो सकती है। नए लोगों को मौका देने पर यह सब बातें खत्म हो जाती है।

 

वहीं, पार्टी के सह कोषाध्यक्ष डॉ श्याम अग्रवाल ने कहा- बीजेपी लगातार युवाओं को मौका देती है। मेरा स्वयं का उदाहरण सामने हैं। मैं गैर राजनीतिक परिवार से आता हूं। पार्टी ने मुझे प्रदेश पदाधिकारी बनाया। हमेशा से युवा प्रधानमंत्री के दिल के करीब रहा हैं। पूरे देश में पार्टी युवाओं को मौका ही नही दे रही। बल्कि उनको आगे भी बढ़ा रही है। राजस्थान में भी युवाओं को मौके मिलेंगे।

 

अगले सप्ताह आ सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट: 48 प्रत्याशियों की घोषणा संभव; 

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अगले सप्ताह आ सकती है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश संगठन की रिपोर्ट के साथ-साथ दो दिन पहले जयपुर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी विधानसभावार टिकटों को लेकर मंथन कर चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !