Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

भाजपा ने किया सामूहिक उपवास व धरने का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान की कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष के दौरान जनता के साथ की गई वादाखिलाफी विश्वासघात के खिलाफ अम्बेडकर सर्किल पर विशाल सामूहिक उपवास व धरना दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिहर पारीक जिला पंचायत चुनाव अधिकारी थे। अध्यक्षता सुरेश चंद जैन जिलाध्यक्ष भाजपा सवाई माधोपुर द्वारा की गई।

BJP organized mass fasting and protest
इस अवसर पर पारीक ने राज्य सरकार की विफलताओं का कच्चा चिट्ठा जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार का 1 साल पूरा हुआ था तो जनता में उत्साह था। जनता को पूर्व कांग्रेस के कुशासन से राहत मिलना शुरू हो गया था उन्होंने बताया की गत 1 वर्ष में राजस्थान का विकास रुक गया है, जनता की परेशानियां बढ़ गई है उन्होंने बताया की कांग्रेस ने जनता से वादा किया था। सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ हो जाएगा। बेरोजगारों को हर महीने 3500 रुपए दिए जाएंगे, यह सब तो कांग्रेस भूल ही गई। बल्कि बीजेपी द्वारा चालू की गई कल्याणकारी योजनाएं या तो बंद कर दी गई या उनको ठंडे बस्ते में डाल दिया। आज जनता बिजली की आपूर्ति बिगड़ने से हैरान हैं, बिजली महंगी हो गई है। मनचाहे कटौती कर दी जाती है। बीजेपी द्वारा स्वीकृत सड़कों का निर्माण रोक दिया है। ऐसे में जनता बहुत तृष्ट है। और इसका खामियाजा कांग्रेस को आगामी पंचायत चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
अन्यवक्ताओं ने बताया की कांग्रेस शासन में किसान को बिजली पानी खाद बीज कीटनाशक आदि सभी से मरहूम कर दिया गया है। निजी वाहनों से टोल टैक्स वसूल करना दोबारा शुरू कर दिया है।
जिला संगठन मंत्री और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. भरत मथुरिया ने बताया की कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जिले के लगभग सभी मंडलों से बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता, पूर्व विधायक भाजपा की ओर से प्रत्याशी रहे कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक हरिनारायण बैरवा, नगर परिषद सभापति गीता सैनी, संगीता बोहरा, रामकिशोर अग्रवाल, लोकेंद्र शर्मा, देवेंद्र राठौड़, ओमप्रकाश डंगोरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !