Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ईद से पहले देशभर में मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट बांटेगी बीजेपी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी, मुसलमानों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इस बार ईद के मौके पर गरीब मुसलमान परिवारों को एक त्यौहार किट वितरित कर रही है। इस किट में कपड़ों के अलावा खाने-पीने का सामान है। मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ये किटें वितरित की गईं। बीजेपी ने इस किट को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट का नाम दिया है।

BJP will distribute Saugat-e-Modi kit to Muslims across the country before Eid

बीबीसी से बात करते हुए दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता यासिर जीलानी ने बताया कि हमने आज दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में ये किटें वितरित की हैं। देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में ईद से पहले बीजेपी ये किटें वितरित कर रही हैं। यासिर जीलानी के मुताबिक बीजेपी ने देशभर में 32 हजार कार्यकर्ता चिन्हित किए हैं जिन्हें सौ-सौ गरीब परिवारों की पहचान करने और उन्हें किट पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। यासिर जीलानी कहते हैं कि ईद से पहले हम देश के 32 लाख गरीब मुसलमान परिवारों तक ये किट पहुंचाना चाहते हैं।

यासिर कहते हैं बाकी दल इफ़्तार पार्टी आयोजित कर मुसलमानों के साथ छ*लावा करते हैं, हम ये किट देकर ईद के मौके पर लोगों को ईदी दे रहे हैं ताकि वो खुशियों के साथ अपना त्यौहार मना सकें। यासिर जीलानी के अनुसार बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने ये अभियान चलाया है और इस अभियान के तहत जैन, पारसी और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों के पर्व-त्यौहारों पर भी इसी तरह की किट वितरित की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !