Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

भाजपा की रिकॉर्ड जीत, 7 में से 5 सीटें जीतीं

जयपुर: राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। बीजेपी ने 7 में से 5 सीटों पर बाजी मारी है। वहीं एक सीट पर BAP प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। दौसा उपचुनाव में कांग्रेस जीती है। आपको बता दें कि दौसा सीट पर बीजेपी की अपील पर फिर से काउंटिंग हुई है। सभी 10 पोलिंग बूथों की रिकाउंटिंग हुई है। किसी भी बूथ में कोई अन्तर नहीं आया है। प्रदेश की झुंझुनूं, खींवसर, चौरासी, देवली-उनियारा, सलूंबर, दौसा और रामगढ़ विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

 

 

BJP's record victory, won 5 out of 7 seats in rajasthan by election

 

 

दौसा में कांग्रेस के डीसी बैरवा जीते:

दौसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के डीसी बैरवा ने जीत हासिल कर ली है। वहीं भाजपा के जगमोहन मीणा की हार हो गई है। हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है साथ में रहने वालों ने छु*रा घों*पा है।

 

 

 

 

देवली उनियारा में बीजेपी को मिली जीत:

देवली उनियारा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। BJP के राजेंद्र गुर्जर ने 40,914 मतों से बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर को 1,00,259 मत मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा दूसरे स्थान पर रहे हैं। नरेश मीणा को मिले 59,345 मत मिले हैं।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद मीणा को 31,138 मत मिले हैं।

 

 

 

खींवसर में बीजेपी के रेवंतराम डांगा जीते:

नागौर के खींवसर उपचुनाव में बीजेपी के रेवंतराम डांगा की जीत लगभग तय है। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा है। उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल अंतिम दौर की काउंटिंग में काफी पिछड़ चुकी हैं। ऐसे में उनका चुनाव में जीतना मुश्किल हो गया है।

 

 

 

रामगढ़ में बीजेपी के सुखवंत सिंह जीते: 

अलवर की रामगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में सुखवंत सिंह ने जीत हासिल की है। अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर उपचुनाव की मतगणना के अंतिम चरण की काउंटिंग में  BJP की जीत तय हो गई है।  BJP के सुखवंत सिंह ने कांग्रेस के आर्यन खान को शिकस्त देते हुए यहां विजयी हासिल की है।

 

 

 

झुंझुनूं में बीजेपी के राजेंद्र भांबू जीते: 

राजस्थान की झुंझुनूं विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। झुंझुनूं विधानसभा सीट पर 22 राउंड की काउंटिंग में बीजेपी ने जीत हासिल की है।[ बीजेपी प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू को 90425 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को 42848 वोटों से पीछे छोड़ा हैं। ओला को कुल 47577 वोट मिले है। निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को 38751 वोट मिले हैं।

 

 

चौरासी में BAP के अनिल कुमार कटारा जीते उपचुनाव: 

डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट पर हुए उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के अनिल कुमार कटारा विजयी हुए है। इस चुनाव की 18 राउंड की मतगणना पूरी होने पर BAP के अनिल कुमार कटारा को विजयी घोषित किया गया। कटारा को 89161 वोट मिले हैं। वो बीजेपी के कारीलाल से 64791 वोटों से संतोष करना पड़ा।

 

 

 

सलूंबर में बीजेपी जीती:

 सलूंबर उपचुनाव में BJP की शांता अमृतलाल मीणा ने जीत हासिल की हैं। मतगणना के अंतिम दौर में बीजेपी का बढ़त मिली है। शांता ने भारतीय आदिवासी पार्टी के जितेश कुमार कटारा को पीछे छोड़ते हुए यह जीत बीजेपी की झोली में डाल दी।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !