Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 198 किलो डो*डा चु*रा जब्त, 3 गिर*फ्तार

सवाई माधोपुर:  बौंली थाना पुलिस ने अ*वैध मा*दक पदार्थ त*स्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 198 किलो डो*डा चु*रा जब्त किया है। बाजार में डो*डा चू*रा की वर्तमान कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी नेपाल सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह राजपूत (22) निवासी चंदेलाव कापाहेड़ा, जोधपुर, रुपेन्द्र सिंह पुत्र लादू सिंह राजपूत (25) निवासी सिनली लूणी जिला जोधपुर और ललित कुमार पुत्र मोहन लाल धाकड़ (35) निवासी सामिया भवानीमण्डी को गिर*फ्तार किया है।

 

Bonli Police Sawai Madhopur News 19 July 2025

 

 

 

पुलिस को त*स्करों के पास से विभिन्न राज्यों की 11 फ*र्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक क्रेटा कार भी जब्त की है। बौंली एसएचओ राधारमन गुप्ता ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर मुखबिर तंत्र व सायबर सेल से सूचना मिली कि सवाई माधोपुर की तरफ से एक सं*दिग्ध टाटा हेरियर कार भाडौती की तरफ आ रही है।

 

 

 

 

इस पर जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। थोड़ी देर बाद फिर सूचना मिली कि कार टाटा हेरियर नहीं  क्रेटा है, जो कि भाडौती होते हुए बौंली की तरफ गई है। इस सूचना पर दो टीमों का गठन कर थाना क्षैत्र में विभिन्न रास्तों पर सजग नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान दोपहर करीब 2:50 पीएम पर डिडवाड़ी की तरफ से बस स्टेण्ड हरसोता चौराहे पर कच्चे पक्के रास्तों में होकर एक काले रंग की हुण्डई क्रेटा कार बहुत तेज स्पीड में आई, जिसे थाने की गाड़ी आगे लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन त*स्करों ने कार को बचाकर निकालने का प्रयास किया तो कार एक पानी के गढ्ढे मे चली गई और सामने बिजली के पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई।

 

 

 

पुलिस टीमों द्वारा मौके पर ही कार को दबोचकर कार से 198 किलो डो*डा चू*रा व विभिन्न राज्यों की 11 फ*र्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेटे जप्त की है। पुलिस ने आरोपी नेपाल सिंह, रुपेन्द्र सिंह व ललित कुमार को गिर*फ्तार किया है। जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जिसका अनुसंधान थानाधिकारी मानटाउन द्वारा किया जा रहा है। त*स्करों द्वारा कार की पहचान छुपाने के लिये इंजन व चैसिस नम्बरों को भी ग्लाईंडर से घिसा हुआ है।

 

 

 

 

गिर*फ्तार आरोपियों से मा*दक पदार्थों की त*स्करी व इसमे शामिल अन्य साथियों के संबध में अनुसंधान जारी है। इस कारवाई के दौरान पुलिस टीम में एसएचओ बौंली राधारमन गुप्ता, एसएचओ मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल (विशेष भूमिका) अजीत मोगा, हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौधरी, पुष्पेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, शीशराम, यतेन्द्र सिंह,
धर्मवीर, नंदकिशोर, रणवीर सिंह और महेन्द्र सिंह  शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !