Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

न्यायालय के आदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने एवं फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज

न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर ने पुलिस थाना मानटाउन को परिवादिया नीना जैन पत्नी मुकेश कुमार जैन, हाल निवासी कोटा के इस्तगासे पर शरद कुमार जैन, लोकेश जैन, अमित जैन, मुकेश जैन दयाल बीज वाले एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा इंदिरा कॉलोनी के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और अनुसंधान कर नतीजे पेश करने के आदेश दिए है।

 

Case filed for abetment to suicide and cheating by forgery on the orders of the court

 

अधिवक्ता अब्दुल हासिब ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादिया नीना जैन ने अपने पति मुकेश कुमार जैन जो की बजरिया में पार्श्वनाथ इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान चलाते थे, उनके पति के साथ उनका देवर शरद कुमार जैन भी बैठता था। पति के वैश्वासिक संबंधों की वजह से देवर शरद कुमार जैन ही उनके नाम से व्यवसायिक लेन – देन का काम करता था। जिस दुकान में वह काम करते थे, उसमें करीब 10 लाख का इलेक्ट्रिक सामान था, इसके अलावा तीन गौदाम थे, जिनमें करीब 40 लाख का इलेक्ट्रिक सामान रखा हुआ था। वर्ष 2020 में उनके पति की जानकारी के बिना उनके दोनों देवर शरद कुमार जैन और लोकेश जैन के साथ रिश्तेदार अमित जैन, मुकेश कुमार जैन पुत्र शांति लाल जैन दयाल बीज भंडार बजरिया ने आपस में मिलकर आईपीएल का सट्टा लगाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही परिवादिया के पति के साथ छल कपट धोखाधड़ी करने के लिए इन सभी ने उनके परिचितों से उनके नाम से उनकी जानकारी के बिना करीब 5 करोड़ से ज्यादा की रकम उधार प्राप्त कर ली।

 

इसी तरह निजी रिहायशी मकान 71, राजनगर बजरिया के पर शरद कुमार जैन, लोकेश जैन अमित जैन एवं मुकेश कुमार जैन पुत्र शांति लाल जैन ने आपराधिक षड्यंत्र कर तत्कालीन ब्रांच मैनेजर एसबीआई इंदिरा कॉलोनी से मिलकर फर्जी और कूटरचित तरीके से बैंक से मकान पर लोन ले लिया। जिसमें आरोपी मुकेश कुमार जैन ने स्वयं को गारंटर बनाया। इसी तरह से आरोपी शरद कुमार जैन ने उसके भाई मुकेश कुमार जैन के कूटरचित हस्ताक्षर कर करीब 45 लाख रुपयों का लोन प्राप्त कर लिया और उक्त मकान के असल कागजात वैश्वासिक संबंधों की वजह से शरद कुमार जैन के पास रखे हुए थे, उनका इन सभी ने मिलकर दुरुपयोग किया। सभी आरोपियों ने उनके पति के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर कई इकरारनामे कई लोगों को भी कर दिए है।

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

 

परिवादिया के अनुसार उसकी गैर मौजूदगी में उसके सोने के जेवरात शरद कुमार जैन ने चुरा लिए है। जब परिवादिया के जेवर नहीं मिले तो उसने शरद से पूछा तो उसने कहा की उसने सभी जैवर मुथूट फाइनेंस के लॉक – अप में रखवा दिए है। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा पार्श्वनाथ इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर आए एवं उक्त फर्जीवाड़ा कर उनकी जानकारी के बिना रकम लेने का मालूम हुआ। तब सभी आरोपियों ने 10 दिसंबर 2020 तक सभी लोगों को उक्त रकम को लौटाने, बैंक से लोन को मुक्त कराने का विश्वास दिलाया एवं जेवर देने का वादा किया। लेकिन दी गई तारीख तक आरोपियों ने अपने वादे को पूरा नहीं किया। इस बात को लेकर घर में रोजाना कहासुनी होने लगी। तब उक्त चारों आरोपियों ने उसके पति को धमकाया कि हमें जो करना था, कर दिया, अब तुझे जो करना है, वो कर, सात जन्म में भी तू इतनी बड़ी रकम नहीं चुका सकता है। इससे बढ़िया होगा तू कही जाकर मर जा, इससे उनके पति गुमसुम रहने लगे और 13 दिसंबर 2020 को चारों आरोपियों के उकसावे में आकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

 

 

उनकी जेब से मरने के वक्त मिला सुसाइड नोट उनका हस्तलिखित नहीं था, ना ही उनके हस्ताक्षर थे, बल्कि इन सभी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर सुसाइड नोट तैयार किया था। बैंक मैनेजर ने फर्जी लोन देते समय गारंटर के मकान के ना तो असल कागजात लिए और नहीं उसके पति के नाम से बीमा करवाया गया। सभी इलेक्ट्रिक सामान और जेवरात को खुर्द – बुर्द कर दिए। इस तरह मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस थाना मानटाउन को धारा 420, 406, 467, 468, 471, 306/120 बी में मुकदमा दर्ज करने एवं नतीजा पेश करने के आदेश दिए है।

 

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !