Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 43 साल से फरार 20 हजार के इनामी आरोपी को किया  गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 43 साल से फरार 20 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी जयराम उर्फ जयराम सिंह पुत्र जानकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर चलाए जा रहे गिरफ्तारी वारन्टी तलाश और जिले के स्टैंडिंग वारन्टीयों एवं गिरफ्तारी वारन्टीयों की तलाश हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

Chauth ka Barwada police station arrested accused who was absconding for 43 years and had a reward of Rs 20 thousand in sawai madhopur

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में सहायक उप निरीक्षक अम्बालाल के नेतृत्व में टीम गठित कर उतरप्रदेश और मध्यप्रदेश रवाना की गई। चौथ का बरवाड़ा थाने पर 43 वर्ष से फरार भगोडा स्टैंडिंग वारन्टी जयराम उर्फ जयराम सिंह
पुत्र जानकी निवासी परबई थाना रक्सा जिला झांसी, उतर प्रदेश जिस पर पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ है।

 

 

थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा टीनू सोगरवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर झांसी रवाना किया गया। गत सोमवार को झांसी से पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा गठित टीम एवं थाने की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आईपीसी में वाछिंत स्टैंडिंग वारन्टी जयराम उर्फ जयराम सिंह पुत्र जानकी निवासी परबई रक्सा जिला झांसी,  उतर प्रदेश को डिटेन कर थाने पर लेकर आए एवं गिरफ्तार किया गया।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, शिवदान सिंह कांस्टेबल,  बजरंग कांस्टेबल, सहायक उप निरीक्षक अम्बालाल, भरतलाल हेड कांस्टेबल, जयकिशन कांस्टेबल, बनवारी कांस्टेबल और कपिल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !