Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की

मतगणना स्थल एवं मतगणना प्रक्रिया के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जयपुर:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव- 2024 की 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि मतगणना को लेकर आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन सुनिश्चित करवाएं।

 

मतगणना स्थल की तैयारी, मतगणना स्थल के अंदर एवं बाहर सुरक्षा इंतजाम, मतगणना दल, ईवीएम एवं पोस्टल बैलट गणना, मतगणना के दौरान वीडियोग्राफी, ईटीबीपीएस की गणना को लेकर तैयारी, वीपीपैट पेपर स्लिप काउंटिंग, एवं अन्य इंतजामों को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा – निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं और पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं। गुप्ता ने बताया कि राज्य में 27 मतगणना केन्द्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें सभी लोकसभा क्षेत्रों के साथ बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती की जाएगी।

 

 

Chief Electoral Officer reviewed preparations for counting of votes with District Election Officers

 

 

 

इन सभी केन्द्रों पर पत्रकारों को मतगणना संबंधी सूचना देने के लिए मीडिया सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए है। मीडिया सेंटर पर केवल अधिकृत पत्रकारों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान एवं चुनाव के परिणाम घोषित होने के पश्चात कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग, पुलिस बंदोबस्त, पार्किंग व्यवस्था आदि के लिए उचित प्रबंध जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर सुनिश्चित किए जाएंगे।

 

 

 

उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अनुसार मतगणना के पश्चात विजय जुलूस, हर्ष फा*यरिंग, डीजे वाहन का प्रयोग, वाहन रैली आदि जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी। गुप्ता ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर नियत समय पर सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। सबसे पहले डाक मतों की गिनती शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद प्रातः 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी।

 

 

 

पोस्टल बैलेट की गणना शुरू होने से पहले अधिकृत एजेंट, उम्मीदवार को पोस्टल बैलेट के काउंटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के बाद प्रत्येक उम्मीदवार को मिले डाक मत पत्रों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे यह सुनिश्चित कर लिया जाए। डाक मत पत्रों की गणना के लिये लगाए गये प्रत्येक टेबल पर एक एआरओ की उपस्थिति होगी।

 

 

उन्होंने स्ट्रांग रूम से आने वाली ईवीएम मशीनों की क्रॉसिंग न होने, एजेंटों को रंगीन आई कार्ड जारी करने, एजेंटों की बैठक व्यवस्था करने और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्ट्रांग रूम के बाहर लगाई गई है। स्क्रीन हर समय चालू रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि काउंटिंग हॉल में मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहे और कोई भी एजेंट, प्रत्याशी मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सकेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !