Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया पर वीडियो, रील अपलोड करने पर पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जयपुर:- राजस्थान में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वर्दी में ‘गैर पुलिसिंग मुद्दों’ पर वीडियो, रील या स्टोरी आदि अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में राजस्थान पुलिस के मुखिया यू आर साहू द्वारा मंगलवार को सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

 

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में स्वयं के वीडियो, रील और स्टोरी जिनका पुलिस कार्य से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं होता है, उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट या अपलोड करना पुलिस नियमों के खिलाफ है। इससे विभाग की गरिमा और छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

 

 

Strict action will be taken against policemen in police uniform for uploading videos and reels on social media

 

 

 

साहू ने राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षक, कमांडेंट एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि, “भविष्य में किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस कार्य से संबंधित कार्य के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के वीडियो, रील, स्टोरी तैयार कर पोस्ट व अपलोड नहीं की जाए। नियंत्रक अधिकारी इस प्रकार की पोस्ट करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।”

 

 

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया है कि पुलिस वर्दी हमारी प्रतिबद्धता, समर्पण और जनता के प्रति हमारी जवाबदेही का प्रतीक है। इसका उपयोग करते समय हमें अत्यधिक सावधानी और गंभीरता बरतनी चाहिए। वर्दी में अनुचित सामग्री का प्रसारण न केवल अनुशासनहीनता का प्रतीक है, बल्कि यह जनता के बीच विश्वास को भी कमजोर करता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !