Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए – शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

जयपुर:- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन के दौरान जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें और पेयजल नहीं मिलने, दूषित होने अथवा कम मात्रा में आने वाली समस्त शिकायतों को उसी दिन अथवा तीन दिन में समाधान करें।

 

 

साथ ही कंट्रोल रूम के अलावा व्हाट्सएप ग्रुप पर आई शिकायतों का भी उसी दिन समाधान करने का प्रयास करें। शासन सचिव ने गत मंगलवार को जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि समर कंटीन्जेंसीज के तहत किए जा रहे कार्यों को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नलकूप एवं हेड पंप के दोहन कार्य हेतु भूजल विभाग की मशीनों का उपयोग किया जाए।

 

 

Drinking water should be supplied regularly in Jaipur city - Government Secretary, Public Health Engineering Department

 

 

 

शासन सचिव ने कहा कि जयपुर शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। साथ ही अन्य जल स्रोतों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में चल रहे कार्यों का निरंतर रूप से मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही नलकूपों पर फ्लो मीटर लगाया जाना सुनिश्चित करें। शासन सचिव ने कहा कि जयपुर शहर में टैंकर के माध्यम से जिन क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है उनकी मॉनिटरिंग सही ढंग से की जाए।

 

 

साथ ही इस कार्य में पारदर्शिता के साथ बिलों का भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। शहर में प्रतिदिन की जा रही पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्र या कॉलोनी में निर्धारित समय अवधि में ही पेयजल की आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य अभियंता (शहरी) राकेश लुहाडिया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वितीय अमिताभ शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !