Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया है कि अब दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली के मीटर के लिए एनओसी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे आज ये बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है कि 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अब बिजली का मीटर लगवाने के लिए किसी भी प्रकार के एनओसी की जरुरत नहीं होगी।

 

CM Atishi made a big announcement regarding electricity meter in delhi

 

 

आतिशी ने कहा कि अगर कोई भी इन 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहते हैं तो वो बिजली के मीटर के लिए अप्लाई कर सकते है और उनको 15 दिन के भीतर बिजली के मीटर मिलेंगे। चाहे भारतीय जनता पार्टी के डीडीए ने दिल्ली के कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले को परेशान करने की कितनी कोशिश की लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की सरकार किसी भी कच्ची कॉलोनी में रहने वाले को परेशान नहीं होने देगी।

 

 

 

इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर उसकी सरकार दिल्ली में आती है तो वे सबसे पहले जनता की फ्री बिजली खत्म करेंगे। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को बिजली के बिल पर सब्सिडी देती है। इस सब्सिडी के तहत लोगों को हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली मिलती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !