Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण

दवा और जांच के लिए मरीज को ना जाना पड़े बाहर : डाॅ. तेजराम मीना
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने आज मंगलवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने जिले के बोरदा, छाण उप स्वास्थ्य केंद्रों और बहरांवडा खुर्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं जांची और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बहरांवडा खुर्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं जांची।
संस्थान में काफी अधिक गंदगी व अव्यवस्था मिलने के कारण सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी व संबंधितों को फटाकर लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था सुधारने और चिकित्सा सुविधाएं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।
CMHO inspected medical institutions in sawai madhopur
बहरांवडा खुई के साथ ही बोरदा, छाण उप स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, सभी को संस्थान पर समय से उपस्थित रहने, यूनिफाॅर्म, आईडी में रहने, पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करने, सभी स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभांवित करने, उन्होंने कहा कि मरीजों को सिर्फ सरकारी संस्थान पर ही दवाएं व जांच उपलब्ध करवाई जाएं किसी भी मरीज को दवा और जांच बाहर से ना करवानी पड़े।
अब ओपीडी और आईपीडी सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क दी जा रही हैं इसकी जानकारी चिकित्सा संस्थानों पर प्रदर्शित की जाए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा, जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, अनीमिया मुक्त राजस्थान, जननी शिशु स्वास्थ्य योजना से लोगों को जोड़ने, टीकाकरण, परिवार कल्याण के लक्ष्यों का प्राप्त करने, अंतरा लाभार्थियों को जोड़ने, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, मातृ मृत्यु की जानकारी देने, विभगीय योजनाओं व कार्यक्रमों से आमजन को लाभान्वित करने, प्रगति बढ़ाने, माॅनिटरिंग एवं योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के सख्त निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !