Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मारपीट के मामले में फरार चल रहा बदमाश साबिर टांडा गिरफ्तार

उदई मोड़ थाना पुलिस ने शातिर बदमाश साबिर टांडा पुत्र कमरूद्दीन निवासी चमनपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने रिको क्षेत्र शमशान घाट के पास से साबिर टांडा को अपाचे मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। गौरतलब है की नीरज मीना पुत्र अमर सिंह मीणा निवासी सालोदा ने गत 1 मार्च को मामला दर्ज कराया था कि गोलू मीना निवासी डोब एवं साबिर टांडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज के साथ मारपीट कर पैसे व मोबाइल छीन लिए तथा फोन पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी साबिर के खिलाफ अपहरण, गम्भीर मारपीट, अवैध हथियार की खरीद फरोख्त, चोरी, लूट एवं हत्या के प्रयास सहित कुल 8 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर आम जन में भय उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा था।
The absconding miscreant Sabir Tanda arrested in the case of assault in gangapur city
पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इसी प्रकार उदई मोड़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 70 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी भागवत सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी।
इसी दौरान मुखबीर से मिली सूचना के अनुसार रिद्धी सिद्धी अस्पताल के पास धर्मकांटे के पीछे से सतीश पुत्र अम्बालाल गुर्जर निवासी बुचोलाई को 70 पव्वे प्लास्टिक अवैध देशी शराब हीर रांझा मिलने पर शराब को को जब्त कर सतीश को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 19/54 एक्साईज एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सहायक उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद को अनुसंधान सौंपा गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !