Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने 26 सितम्बर को दोनों शहरों में दुकानें बंद रखने की अपील की

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि रीट परीक्षा के सफल संचालन में प्रशासन का सहयोग करें। परीक्षा दिवस विशेषकर दोनों पारियों की परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले और 1 घंटे के बाद तक बिना अति महत्वपूर्ण कार्य के घरों से न निकले। उन्होंने यह भी अपील की है कि अत्यावश्यक सेवा पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, भोजनालय, स्टेशनरी और मेडिकल को छोकर सभी दुकान दोनों शहरों में 26 सितम्बर को बंद रखें।

परीक्षार्थियों को उपलब्ध करवाई जाने वाली भोजन एवं खाद्य सामग्री गुणवत्ता पूर्ण हो

रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भोजन एवं खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने उपलब्ध करवाई जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने तथा गुणवत्ता की जांच खाद्य निरीक्षक से करवाने के निर्देश भी उपखंड अधिकारी को दिए है।

Collector appealed to keep shops closed in both the cities on 26 September

 

रीट परीक्षा के सफल संचालन के लिये विभिन्न कंट्रोल रूम स्थापित, चौबीसों घंटे कार्यरत रहेंगे

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नम्बर 07462-220323 है। पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 07462-222999 हैं। सवाईमाधोपुर तथा गंगापुर सिटी उपखंड कार्यालयों में भी रीट कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे है। ये कंट्रोल रूम 25 सितम्बर को सुबह 8 बजे से 26 सितम्बर को रात 10 बजे तक कार्यरत रहेंगे। सवाईमाधोपुर कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07462-221555 हैं तथा गंगापुर सिटी के दूरभाष नम्बर 07463-234030 हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के दूरभाष नंबर 07462-221143 पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

 

जीआरपी के कंट्रोल रूम का कॉंटेक्ट नम्बर 07462-220384, आरपीएफ के कंट्रोल रूम का कॉंटेक्ट नम्बर 07462-222277, रेलवे कंट्रोल रूम के कॉंटेक्ट नम्बर 07462-225089, रोडवेज कंट्रोल रूम के कांटेक्ट नम्बर 9549653314 तथा 9549653528 हैं। जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल अनुमत नहीं होगा

रीट परीक्षा केन्द्र पर सभी प्रकार की सतर्कता बरतने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल अनुमत नहीं होगा। कोई भी अधिकारी चाहे वह फ्लाइंग स्कवाड में हो, प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी हो, किसी भी हालत में मोबाइल परीक्षा केन्द्र के भीतर नहीं ले जा पायेगा।

 

सेंटर पर परीक्षा केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, ऑर्ब्जवर, वीक्षक, सहायक कर्मचारी एवं अन्य कार्मिक भी मोबाइल नहीं ला सकेंगे। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए है कि परीक्षा केन्द्र पर लगे सभी कार्मिक, पुलिसकर्मी पहचान पत्र लगाकर रखेंगे। बिना पहचान पत्र के किसी को भी केन्द्र पर प्रवेश नहीं होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !