Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं के निस्तारण पर प्रभावी कार्रवाही करने के दिए निर्देश

संबंधित अधिकारियों को कार्य में कोताही नहीं बरतने के दिये निर्देश

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की जिसमें लोगों के अभाव अभियोग सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने विस्तार से लोगों के अभाव अभियोग सुने तथा संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आशा सहयोगिनी सपना अग्रवाल ने जिला कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि कार्यकर्ता मुझे सेन्टर पर बैठने नहीं देती और अनावश्यक परेशान करती है तथा उसका व्यवाहार भी सही नहीं है।

 

 

इस पर जिला कलेक्टर ने डिप्टी डायरेक्टर आईसीडीएस ऋचा चतुर्वेदी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान सीडीपीओ गंगापुर सिटी जगदीश प्रसाद मीना के अनुपस्थित होने पर संबंधित अधिकारी को चार्जशीट देने के निर्देश दिये। इसी प्रकार संजय कुमार बैरवा के पट्टे के प्रकरण में ले आउट प्लान तैयार कर एक महीने में निस्तारण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में कामिनी की खातेदार भूमि के प्रकरण में सीमाज्ञान करवाकर संबंधित को समस्या समाधान के निर्देश दिये। जनसुनवाई में सुरेश चन्द ने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि कुछ दबंगों ने रोड़ पर अतिक्रमण कर रखा है इस पर कलेक्टर ने एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा को मामले की जांच कर कार्रवाही करने के निर्देश दिये।

 

 

 

रामप्रसाद बैरवा के भूमि नामांतरण प्रकरण के मामले की जांच कर समस्या समाधान करने तथा सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण हटवाने, बिजली के बिल अधिक आने, पुलिस संबंधित प्रकरणों सहित अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करने के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी प्रकार अतिक्रमण हटवाने, सीमाज्ञान करवाने के परिवादों पर संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा, यूआईटी सचिव महेन्द्र कुमार मीना, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Collector instructed to take effective action on resolving the problems of the common man

 

सतर्कता समिति की बैठक आयोजित:-

 

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में हुई। जिला कलेक्टर ने बैठक में समिति के समक्ष दर्ज 25 प्रकरणों में सुनवाई कर कई प्रकरणों का निस्तारण किया। शेष प्रकरणों में आवश्यक जांच की कार्रवाई पूरी करने तथा समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सतर्कता समिति के समक्ष प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए परिवादी की त्वरित सुनवाई करे तथा संबंधित रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।

 

 

जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण अपने स्तर से ही करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को अनावश्यक जिला मुख्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़े। जो कार्य ब्लॉक लेवल पर हो सकता है उसे डिले नहीं करें शीघ्र निस्तारित करें। उन्होंने वीसी के माध्यम से सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करने एवं कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों एवं ग्रामीणों के रास्तों के संबंधित जो भी प्रकरण है, उन्हें शीघ्र निस्तारित करवायें।

 

 

जिला कलेक्टर ने सतर्कता समिति की बैठक में अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभी पैंडिन्ग कार्यों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, यूआईटी सचिव महेन्द्र कुमार मीना, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !