Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने त्रिनेत्र बालगृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने त्रिनेत्र बालगृह पर स्टॉप की स्थिति, बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की।

 

 

साथ ही मौके पर उपस्थित त्रिनेत्र बालगृह की अधीक्षक माया शर्मा को दिव्यांग बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

 

उन्होंने संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिये। कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर रखते हुए संस्था में आवासित बालकों एवं कर्मचारीगण हेतु सेनेटाईजर, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये।

 

District Authority Secretary Shweta Gupta inspected Trinetra Children's Home and took stock of the arrangements

 

सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर का किया निरीक्षण:-

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप सेन्टर पर स्टॉप की स्थिति, पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, पीडित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही के संबंध में, मनोसामाजिक परामर्श, कुशल परामर्शदाता, पीड़िता को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, पीडिताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने मौके पर उपस्थित सखी वन स्टॉप की परामर्शदाता रश्मि रानी शर्मा को कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए सेन्टर की साफ-सफाई, सेनेटाईज करवाने, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर सखी वन स्टॉप की प्रबंधक कृतिका जैन एवं सुरक्षाकर्मी मनोज जैन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !