Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दो ट्रकों में भीषण भिडंत, ड्राइवर फंसा केबिन में

कोटा: कोटा जिले के रामगंज मंडी के पास कनवास थाना क्षेत्र में दो ट्रकों में आमने – सामने भीषण भिड़ंत हो गई। यह हा*दसा दरा अभयारण्य में कराई के पास आज रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ है। हा*दसा इतना भीषण था की ट्रक का केबिन चकनाचूर हो गया है। चालक केबिन में फंस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

 

 

collision between two trucks in dara kota

 

 

इस हा*दसे में एक ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कोटा अस्पताल रेफर किया गया है। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मोरू कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। एएसआई पथराम ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

 

 

जहां पर एक ट्रक चालक केबिन में फंसा हुआ था। जिसे बाहर निकाला गया और मंडाना अस्पताल ले जाया गया। यहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया। घायल चालक को सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क किनारे कर दिया है। वहीं यातायात को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

Social Media Instagram friendship honey trap kota police news 26 May 2026 - Vikalp Times

हनीट्रैप गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार, मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !