Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कांग्रेस ने ईरान पर इसराइल के ह*मलों की निंदा की

नई दिल्ली: कांग्रेस ने इसराइल के ईरान पर किए ह*मलों की निंदा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ईरान पर इसराइल के हालिया ह*मलों और टार्गेटेड ह*त्याओं की कड़ी निंदा की है।  पार्टी का कहना है कि यह ईरान की संप्रभुता और अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और इससे पूरे इलाके में अस्थिरता बढ़ सकती है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि समस्याओं का हल बातचीत, कूटनीति और सहयोग से ही निकाला जा सकता है… न कि ह*मलों और हिं*सा से।

Congress condemns Israel and Iran News 15 June 25

कांग्रेस चाहती है कि सारी सैन्य कार्रवाइयां तुरंत रोकी जाएं। इस पोस्ट में जयराम रमेश ने भारत और ईरान के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों की बात की और कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत ने इसराइल से भी मजबूत संबंध बनाए हैं। उन्होंने लिखा है कि ऐसे हालात में भारत के पास मौका भी है और जिम्मेदारी भी कि वह इस तनाव को कम करने में मदद करे और बातचीत की पहल करे।

जयराम रमेश ने पश्चिम एशिया में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई है। उन्होंने लिखा है कि पश्चिम एशिया में लाखों भारतीय रहते हैं, इसलिए वहां की शांति सिर्फ विदेश नीति का नहीं, भारत के लिए एक जरूरी राष्ट्रीय हित का सवाल है। कांग्रेस चाहती है कि भारत सरकार इस मामले में साफ रुख अपनाए, समझदारी से काम ले और शांति के लिए हर मुमकिन कोशिश करे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !