Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में वीर हम्मीर पेनोरमा का निर्माण हुआ शुरू

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की क्रियान्वित में चार करोड़ की लागत से सवाई माधोपुर में बनने वाले वीर हमीर पेनोरमा का निर्माण कार्य आज मौक़े पर शुरू कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि विगत 22 नवम्बर को चित्तौड़ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पेनोरमा का वर्चुअल शिलान्यास किया था जिसके उपरांत राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के निर्देशन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चन्द बोहरा ने आवश्यक क़ानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए इस पेनोरमा निर्माण का आदेश जारी कर दिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेनोरमा निर्माण हेतु प्राधिकरण को प्रदान की गई शिला को प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चन्द बोहरा द्वारा नींव में सबसे पहले रखा गया और उसके पश्चात् कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला की ओर से द्वितीय शिला धरोहर प्राधिकरण के सदस्य भवानी शंकर माली द्वारा तथा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की ओर से तृतीय शिला प्राधिकरण के सदस्य मनोहर लाल गुप्ता की द्वारा रखी गई।

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरज सिंह नेगी, यूआईटी तहसीलदार विष्णु कुमार माथुर एवं रवि शर्मा, नायब तहसीलदार मिथिलेश शर्मा एवं सहायक निदेशक हेमन्त सिंह ने भी पेनोरमा निर्माण हेतु भूमि पूजन में भाग लिया और अपने हाथों से आधारशिलाएं रखीं। इस अवसर पर शेरपुर सरपंच ओम प्रकाश सैनी, खिलचीपुर के सरपंच राजेंद्र सैनी, यूआईटी कनिष्ठ अभियंता परमेश्वर जेलिया, प्राधिकरण के सहायक अभियंता प्रवीण कुल्हरी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इस पेनोरमा में वीर हठी हम्मीर के गौरव और शौर्य से भरे जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को विविध तरीक़ों टू डी, थ्री डी फाइबर, गनमेटल मूर्तियों, प्रिंट आदि से दर्शाया जाएगा। इस पेनोरमा परिसर में वीर हम्मीर की अश्वारुढ गनमेटल की विशाल प्रतिमा भी लगायी जाएगी।

 

Construction of Veer Hammir Panorama started in Sawai Madhopur

 

दर्शकों को इस पेनोरमा में वीर हम्मीर के संपूर्ण जीवन चरित को जानने का अवसर मिलेगा। इस पेनोरमा निर्माण के प्रभारी सहायक अभियंता प्रवीण कुल्हरी ने बताया कि लगभग आठ माह में इस परियोजना का कार्य पूरा कर लिया जावेगा। पेनोरमा निर्माण के लिए शिल्पग्राम के सामने में यूआईटी द्वारा धरोहर प्राधिकरण को 1.22 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चन्द बोहरा ने बताया कि पेनोरमा निर्माण कार्य पूरा होने पर लोकार्पण के पश्चात् राज्य सरकार के आदेशानुसार पेनोरमा संचालन एवं देख-रेख का कार्य उपखंड अधिकारी सवाईमाधोपुर की अध्यक्षता में गठित एक प्रशासनिक समिति द्वारा किया जावेगा।

 

पेनोरमा हेतु इतिहासकारों से लिया परामर्श:- भूमि पूजन से पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चन्द बोहरा ने सवाईमाधोपुर के वरिष्ठ साहित्यकारों इतिहासकारों से कार्यालय सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क, सवाई माधोपुर में विचार विमर्श कर वीर हमीर के बारे में जानकारी ली और पेनोरमा में दिखाए जाने वाले दृश्यों की सूची बनायी। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार ताऊ शेखावाटी, प्रभाशंकर उपाध्याय, शिवयोगी, प्रोफेसर डॉ. आरती भदोरिया एवं डॉ. सोमेश कुमार सिंह, रणथम्भौर विकास समिति के सचिव गोकुल चंद गोयल, इंटेक के पदम खत्री, सहायक निदेशक हेमन्त सिंह, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना ने उपयोगी सुझाव दिये और पेनोरमा निर्माण का स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !