Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

भ्रष्टाचार समाप्त करने में आम जन का सहयोग जरूरी-दिनेश एमएन

सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश का भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहा है। लेकिन प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में आमजन का सहयोग भी बहुत जरूरी है।
यह बात प्रदेश के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसीबी एडीजी दिनेश एम.एन. ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर स्थित एसीबी कार्यालय प्रांगण में आम जन व मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
एसीबी डीआईजी, एसपी, एएसपी तथा सवाई माधोपुर एसीबी प्रभारी उप अधीक्षक राजेश सिंह की मौजुदगी में आम जन से आह्वान किया कि रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में आप लोग अपना काम कराने के बदले किसी को रिश्वत न दें, अगर बिना पैसे आपका कोई कार्मिक, अधिकारी काम नहीं कर रहा है तो आपको रिश्वत देने के बजाय एसीबी को एक फोन पर जानकारी देने की जरूरत है। बाकी सारा काम हमारी टीम खुद कर लेगी।

Cooperation of common people to end corruption - Dinesh MN
उन्होने कहा कि एसीबी हेल्प लाईन नम्बर 1064 है, जिस पर आप कभी भी किसी भी समय सूचना देकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
उन्होने कहा कि देश के 70 वर्षों के इतिहास में पहला मौका है, जब हमारे विभाग का सवाई माधोपुर प्रभारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ रिश्वत देने वाला अधिकारी भी गिरफ्तार किया गया है।
एडीजी ने मीडिया के प्रश्न के जवाब में कहा कि भैरूलाल एएसपी व डीटीओ की गिरफ्तारी के बाद की कार्यवाही जाँच विभाग की उच्च स्तरीय टीम कर रही है। इस मामले में जिन लोगों की पहचान हो चुकी है, उनके खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित है, जबकि कुछ अन्य कार्मिक जिनकी लिप्तता है पर पहचान नहीं हो पाई है, उनका पता लगाया जा रहा है।
इस मौके पर सैंकड़ों लोगों ने आमजन से जुड़ी भ्रष्टाचार से सम्बन्धित शिकायतें करते हुऐ अपने परिवाद दिये। इस मौके पर अनेक लोगों ने अवैध बजरी खनन में पुलिस की मिलीभगत, सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, नगर परिषद में भ्रष्टाचार, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार, टोल टेक्स की अवैध वसूली जैसे अनेक आरोप लगाये।
दिनेश एम.एन. ने सभी को उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !