Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कोरोना का तांडव, मचा हाहाकार- लोगों को फिर निगल रहा कोरोना, हो जाओ सावधान, अलर्ट मोड पर सरकार

कोरोना वायरस एक बार फिर चीन में तांडव मचा रहा है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में कोरोना के रोगी बढ़ते ही जा रहे है। आलम तो ये है कि, अस्पतालों में अब मरीजों के लिए बेड तक खाली नहीं है। चीन के श्मशान घाट में लाशों का ढ़ेर लगा हुआ है। ऐसे में स्थिति को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है।

 

वहीं एयरपोर्ट पर कोरोना के इन्तेजाम किए गए है। साथ ही यात्रा से लौटने पर कोविड का टेस्ट अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दें कि कोरोना काल बनकर लोगों को निगल रहा है। ऐसे में भारत सरकार चाहती है की भारत में ऐसी स्थिति पैदा ना हो उसको लेकर अलर्ट हो गई है।

 

Corona's orgy in China, there was an outcry

 

वहीं उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा है कि, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था प्रारंभ करें। साथ ही एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी जाए। कोरोना संक्रमण प्रभावित देशों की यात्रा से लौटे लोगों की जांच कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

इतना ही नहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए, ताकि वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके। सर्दी, जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले यात्रियों को चिन्हित किया जाए साथ ही विदेश यात्रा से लौटे लोगों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विदेश की यात्रा से लौटे लोगों की सूची बनाएं। 12 से 14 दिन तक उनकी सेहत का हाल लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !