Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले में अब 63 स्थानों पर लगेंगे कोविड-19 के टीके

जिले में अभी कोविड-19 टीकाकरण का द्वितीय चरण चल रहा है। जिसमें 60 साल से अधिक आयु के व्यक्ति व 45 साल से अधिक आयु के गम्भीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले में 13 से 17 मार्च तक 63 स्थानों पर टीकाकरण होगा। रविवार को टीकाकरण नहीं होगा।
इन 63 स्थानों में जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल गंगापुर सिटी, सभी 14 सीएचसी, खंडार, बहरांवडा खुर्द, बौंली, मलारना डूंगर, मित्रपुरा, चौथ का बरवाड़ा, कुंडेरा, भगवतगढ, शिवाड़, वजीरपुर, खंडीप, पीलोदा, बामनवास, बरनाला शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 38 पीएचसी बालेर, बहरांवडा कला, फलौदी, लहसोडा, रवांजना चौड़, खिरनी, भाडौती, मलारना चौड़, पीपलदा, शेषा, मकसूदनपुरा, बपुई, मलारना स्टेशन, उनियाला, ईसरदा, सूरवाल, श्यामपुरा, कुस्तला, मखौली, सेलू, भूरी पहाडी, लोरवाडा, सेवा, तलावडा, अमरगढ चौकी, उदेईखुई, मीनाबडौदा, मेडी, बामनबडौदा, लिवाली, मीना कोलेता, गुर्जर बडौदा, सुकार, जाहिरा, पिपलाई, नारौली चौड, बाटोदा, शफीपुरा , सवाई माधोपुर सिटी डिस्पेंसरी, यूपीएचसी मानटाउन, बजरिया, शहरी पीएचसी हिंगोटिया, उदेई मोड पर टीके लगाए जांएगे।

Covid-19 vaccination to be held at 38 session sites in sawai madhopur on March 3

साथ ही निजी अस्पताल आचार्य मैमोरियल हॉस्पिटल सवाई माधोपुर और सीपी हॉस्पिटल गंगापुर सिटी में भी टीके लगाए जांएगे। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान पर रहने वाला व्यक्ति इन 63 स्थानों में से किसी भी स्थान पर जाकर टीका लगवा सकता है।
सीएमएचओ ने बताया कि टीका लगवाने के लिये आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पैंशनबुक, एनपीआर कार्ड, वोटर आईडी कार्ड में से कोई एक दस्तावेज साथ में लाना होगा।
जिस भी व्यक्ति को कोवैक्सीन की पहली डोज लगी है, वह निर्धारित 28 दिन के बाद दूसरी डोज जिला अस्पताल सवाई माधोपुर या उप जिला अस्पताल गंगापुरसिटी में लगवा सकता है। इन दोनों स्थानों पर रविवार के अतिरिक्त सभी दिनों में कोवैक्सीन की दूसरी खुराक लगवायी जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !