Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

छात्राओं को बताये सड़क सुरक्षा के उपाय

राजकीय कन्या महाविद्यालय, सवाई माधोपुर की दोनों एनएसएस यूनिट की ओर से आज शुक्रवार को महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के उपाय बताये गये।
मुख्य अतिथि यातायात निरीक्षक शैतान सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि ओवर स्पीड, हेलमेट न लगाना, वाहनों में रिफ्लेक्टर न होना सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। विद्यार्थी इन बिन्दुओं की ओर ध्यान दें तथा समाज को भी जाग्रत करें।

Information about road safety given to the girl students
पीजी काॅलेज प्राचार्य बी. एस. मीणा ने बताया कि यातायात नियमों का पालन जुर्माने से बचने के लिये नहीं, अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिये करें। गर्ल्स काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मनीषा शर्मा ने वाहन चलाते समय मोबाइल न चलाने व कानों में लीड न लगाने के लिये समझाया। एनएसएस के जिला समन्वयक डाॅ. हरिचरण मीणा ने सीट बेल्ट व हैलमेट का उपयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उर्मिला ने छात्राओं को रोड़ रेज से बचाव के उपाय बताये तथा कहा कि छेडछाड या अन्य अपराध पर सीधे पुलिस को सूचना दें।
कार्यक्रम में राजेश शर्मा, डाॅ. आरती सिंह, डाॅ. मनोज तोमर, डाॅ. विजय सिंह मावई, डाॅ. प्रदीप मीणा, राजेश मीणा, डाॅ. रवीन्द्र मीणा तथा ममता मीणा ने भी सड़क सुरक्षा के उपाय बताये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !