Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शिवाड़ में मन्दिर के पास चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग

जिले के चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड के शिवाड़ में स्थित राण्या कान्या बालाजी के मंदिर के पास तलाई पाल चारागाह भूमि पर कुछ व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की। जिसके खिलाफ जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने बताया कि बालाजी के मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों ने तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया है।

 

इस भूमि पर पूर्व में भी इन लोगों ने अतिक्रमण करने की कोशिश की थी, जिस पर प्रशासन ने आकर अतिक्रमण को हटवा कर पाबंद किया था जो आज तक जारी है। लेकिन पाबन्दी के बावजूद भी इन्ही लोगों द्वारा पुनः लगभग 1 बीघा जमीन पर तारबंदी करके अतिक्रमण कर लिया है, जिसके खिलाफ लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। बालाजी मंदिर पुजारी ने क्षेत्रीय ग्रामीण के साथ पुलिस चौकी शिवाड़ पहुंचकर प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

Demand to take action against those encroaching on pasture land near the temple in Shivar

 

इस मौके पर हल्का पटवारी भी मौजूद था जिसकी जानकारी स्थानीय कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को दे दी है। पुजारी शिवचरण योगी ने बताया कि एक समुदाय विशेष लोगों द्वारा 31 अगस्त 2009 में भी इस तरह का भूमि पर अतिक्रमण करने की कोशिश की थी जिस पर उक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा ने कार्यवाही करते हुए यथा स्थिति बनाए रखते हुए कुछ लोगों को पाबंद किया था जब से अब वहीं स्थिति बनी हुई थी परंतु शुक्रवार को एक समुदाय विशेष के लोगों ने इस स्थान पर तारबंदी करने लगे जिस पर शिवाड़ पुलिस चौकी, हल्का पटवारी मौके पर पहुंचकर उन्हें तारबंदी नहीं करने के लिए समझाइश की।

 

परंतु रात को इन लोगों ने वहां तारबंदी कर माहौल खराब करने की कोशिश कि जिस पर शनिवार को सारसोप, इसरदा, शिवाड़ एवं बालाजी के भक्तों द्वारा शिवाड़ चौकी पहुंचकर ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमणियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर शिवाड़ पुलिस स्टाप, पटवारी ने ग्रामीणों को शांति बनाए रखने की अपील कर ग्रामीणों को वापस भेजने की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !