Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान बजट 2024 : बजट का आईना लेखानुदान अल्पसंख्यक विरोधी निकला

अल्पसंख्यक वर्ग में घोर निराशा का माहौल

मुख्यमंत्री की सैकड़ों बार थपथपाई मेजो के बीच उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पहला लेखानुदान पेश किया गया। बड़े – बड़े दावे और घोषणाओं की गई लेकिन उप मुख्यमंत्री के पिटारे में अल्पसंख्यकों  के लिए कुछ नहीं होना सम्पूर्ण अल्पसंख्यक वर्ग को निराशा करने वाला है, जिसके परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार को देखने को मिल सकते है l

 

 

राजस्थान सरकार के द्वारा पेश किया गया लेखानुदान पूरी तरह से अल्पसंख्यक वर्ग के लिए विरोधी है, जिसके कारण अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों का युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। इतना ही नहीं सम्पूर्ण अल्पसंख्यक वर्ग के समाजश्रेष्ठी और कर्मचारीयों में घोर निराशा व्याप्त हैl राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं बेपनाह अंधेरों को सुबह कैसे कहूं मैं इन नजारों का अंधा तमाशबीन नहीं।

 

 

 

Rajasthan Budget 2024 Vote on Account mirror of budget turns out to be anti-minority

 

 

राजस्थान सरकार के द्वारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास एवं सबका कल्याण केवल नारों तक ही सीमित हो जाएगा ऐसा सोचा न था l सम्पूर्ण लेखानुदान में अल्पसंख्यक वर्ग का जिक्र भी नहीं करना बड़ा अचरज करने वाला है l यह पहला अवसर है जब अल्पसंख्यक मामलात विभाग की कमान मुख्यमंत्री खुद सम्भाल रहे हो और अल्पसंख्यकों के लिए उनकी सरकार का पिटारा खाली हो तो भजन के विजन को अल्पसंख्यक विरोधी नहीं कहे तो क्या कहे l

 

 

 

अल्पसंख्यक वर्ग आपके द्वारा प्रदान किए गए तोहफे के बदले में लोकसभा चुनाव में आपकों तोहफा अवश्य देगा l इस अवसर पर युवा परिषद के संरक्षक अशोक बांठिया ने बताया कि लेखानुदान में रणकपुर जैन मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं सुविधाएं विकसित करने की घोषणा करना सराहनीय कदम है, लेकिन लेखानुदान में अल्पसंख्यक वर्ग की उपेक्षा करना मन को पीड़ा देने वाला है l

 

 

राजस्थान सरकार द्वारा बनाई गई 100 दिन कार्ययोजना भी बिना बजट के केवल कागजों में रह पाएगी धरातल पर नही आ पाएगी l अबकी बार लोकसभा चुनाव में सम्पूर्ण अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों से अपील की जाएंगी की वो अपने हितों पर कुठाराघात करने वालों पर वोट की चोट करें जिससे अल्पसंख्यक वर्ग का महत्व सरकारों के समझ में आ सके l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !