Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

घना कोहरा, कई उड़ानें रद्द, देरी से चल रही हैं ट्रेनें

नई दिल्ली: उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है और सैकड़ों उड़ानें और रेल गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उत्तर भारत इस समय शीतलहर के प्रकोप में है और घने कोहरे के कारण कई सवारी और मालगाड़ियां देरी से चल रही हैं। एजेंसी के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दृश्यता लगभग शून्य हो गई और तापमान और गिर गया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई हिस्से घने कोहरे से प्रभावित हैं।

Dense fog, many flights cancelled, trains running late in india

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानों को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने एक्स पर लिखा कि घने कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। साथ ही यात्रियों को उड़ानों से संबंधित जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गयी है।

इंडिगो ने शुक्रवार रात को ही अपने एक्स हैंडल पर उड़ानों के रद्द होने की जानकारी दी थी। एयरलाइंस ने कहा है कि एक बार संचालन फिर से शुरू होने के बाद भी सेवाओं के सामान्य होने में समय लगेगा। एयर इंडिया ने रात में ही अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि घने कोहरे के कारण राजधानी क्षेत्र में कम दृश्यता होने से दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में उसका संचालन प्रभावित हुआ है।

पीटीआई के अनुसार, शुक्रवार को भी घने कोहरे के कारण 400 उड़ानें प्रभावित हुई। भारतीय मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में एक्यूआई 371 था। उधर लखनऊ में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !