नई दिल्ली: लोकसभा में आज (मंगलवार) इलेक्शन रिफ़ॉर्म्स यानी चुनाव सुधार पर चर्चा हो रही है। इसकी शुरुआत कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने की है। मनीष तिवारी ने अपने भाषण में निर्वाचन आयुक्त के चुनाव की प्रक्रिया में सुधार की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग की ओर से कराए जाए वाले एसआईआर को ‘गैर-कानूनी’ बताया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम पर भी सवाल उठाए है।
इसके अलावा उन्होंने वीवीपैट से चुनाव कराए जाने की मांग की है। कांग्रेस सांसद ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर भी बात की। मनीष तिवारी ने कहा कि पिछले 78 साल में अगर सबसे बड़ा चुनाव सुधार हुआ तो वो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया, जब उन्होंने मतदान की आयु सीमा 21 से घटाकर 18 किया और करोड़ों भारतीय नौजवानों को मतदान का अधिकार दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
