Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने अजनोटी में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 सवाई माधोपुर: प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का उनके घर के नजदीक सुनवाई करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत अजनोटी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर ने कहा कि गांव मौहल्लों की स्वच्छता सड़क, नाली, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था करना पंचायत का दायित्व है।

 

District Collector listened to the problems of villagers in Ajnoti Sawai Madhopur

 

 

 

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे पंचायत के अधिकारियों का राजकार्य में सहयोग करें, पानी सड़कों पर व्यर्थ न बहाये, अतिक्रमण न करें, आपसी भाई चारे व शांतिपूर्ण तरीके से रहे। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के अन्तर्गत पूर्व में किए गए आवेदनों की वरीर्यता सूची को ग्राम विकास अधिकारी पंचायत भवन पर चस्पा करें। इस योजना के अन्तर्गत अन्य पात्र व्यक्तियों के लिए ईमानदारी से नये सर्वे किया जाए और पीएम आवास आवंटित करने का निर्णय ग्राम सभा में दिया जाए।

 

 

 

 

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिस किसी ने चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है वे तत्काल प्रभाव से अपना अतिक्रमण हटा ले नहीं तो अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ उसके खिलाफ भी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच को निर्देशित किया कि अगर अतिक्रमण हटाने के लिए 10 से अधिक पुलिस कर्मियों की आवश्यकता है तो जिला कलक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अवगत कराए। वहीं उन्होंने जलदाय विभाग के जेईएन व पटवारी को पेयजल और रास्तों के अतिक्रमण की समस्याओं के निराकरण के संबंध में संयुक्त रूप से गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

इस दौरान खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने, पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, आम रास्तों से अतिक्रमण हटवाने, कब्रिस्तान हेतु भूमि आवंटन करने, गौशाला बनवाने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरस्त करवाने आदि प्रकरण प्राप्त हुए। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनूप सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !