Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का जिला प्रमुख सुदामा मीना ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

आमजन को निरोगी बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा आरोग्य मेला : जिला प्रमुख

राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत आयुष विभाग सवाई माधोपुर द्वारा 8 मार्च से 11 मार्च तक दशहरा मैदान में आयोजित हो रहे चार दिवसीय संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का जिला प्रमुख सुदामा मीना एवं नगर परिषद सभापति रमेश बैरवा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आरोग्य मेले में अधिक से अधिक मरीजों का उपचार कर उन्हें राहत प्रदान की जाए। आयुर्वेद की पद्धतियों, यूनानी, होम्योपेथि चिकित्सा पद्धतियों एवं योग क्रियाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को निरोगी बनाए रखने उपयोगी सिद्ध होगा आरोग्य मेला।

 

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जीतेन्द्र सिंह नरूका ने कहा कि आयुर्वेद भारत की सबसे प्राचीन रोग निवारण पद्धति है जिससे हजारों सालों से रोगियों का उपचार वेद्यों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी के साथ-साथ आयुष पद्धतियां भी रोग निवारण में उपयोगी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस आरोग्य मेले में पधारकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील भी की है। नगर परिषद सभापति ने कहा कि सम्भाग स्तरीय आरोग्य मेला सवाई माधोपुर की जनता को स्वस्थ एवं क्रियाशील बनाए रखने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आमजन से अपील कि है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वयं एवं उनके परिजनों के असाध्य रोगों का ईलाज कराकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराएं।

 

District head Sudama Meena inaugurated the division level health fair by cutting the ribbon

 

भरतपुर संभाग आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. मदन मोहन गौतम ने कहा कि चार दिवसीय आरोग्य मेले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क औषध वितरण, पंचकर्म, क्षारसूत्र, अग्निकर्म एवं जलौकावचारण चिकित्सा की जानकारी, विशेषज्ञों द्वारा प्रकृति परीक्षण व नाड़ी परीक्षण, योग विशेषज्ञों द्वारा योग क्रियाओं का प्रदर्शन एवं विभिन्न रोगों के लिए व्यक्तिगत योग निर्देशन, विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धित विषयों पर व्याख्यान, आयुष औषधियों, जड़ी-बूटी उत्पादों व औषध पादपों का प्रदर्शन एवं बिक्री, सामान्य रोगों के घरेलू उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले में आयुष की विभिन्न औषध निर्माता कम्पनियों द्वारा उनके आयुर्वेद एवं होम्योपैथी उत्पादों (औषधियो) का प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले में शारीरिक शिक्षकों एवं कार्मिकों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से प्रातः 8 बजे तक योगाभ्यास एवं रोगानुसार योग प्रणायाम की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर एवं डीपीएम राजीविका यशार्थ शेखर, उप निदेशक आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह, आरोग्य मेला प्रभारी डॉ. पुरूषोत्तम लाल गौतम, सह मेला प्रभारी डॉ. विजय शंकर, नेहरू युवा केन्द्र के रजत भारद्वाज सहित अन्य चारो जिलों से पधारे चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फार्मोसिस्ट उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !