Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वतन फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने किया श्रमदान, स्वयं सशक्त होने का दिया संदेश 

वतन फाउंडेशन “हमारा पैगाम भाईचारे के नाम” की महिला विंग के द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बजरिया स्थित महावीर पार्क में श्रमदान कर एक सभा का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फाउंडेशन की महिला विंग द्वारा एक महावीर पार्क में श्रमदान एवं एक सभा का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा पार्क में श्रमदान कर सफाई की गई। पार्क की नालियों, बैंचों और रेम्प की सफाई के साथ-साथ पॉलीथिन तथा प्लास्टिक कचरे की भी सफाई की गई। पार्क की महिला सफाई कर्मचारियों का माला पहना कर तथा स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

 

फाउंडेशन की रोमा नाज़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की बुनियाद 1910 में क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने रखी थी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस या महिला दिवस, कामगारों के आंदोलन से निकला था, जिसे बाद में संयुक्त राष्ट्र ने भी सालाना जश्न के तौर पर मान्यता दी। सुनीता मधुकर ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की तरक़्क़ी का जश्न मनाने का दिन बन चुका है। रजनी लक्षवाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

 

Women members of Watan Foundation donated labour on International Women's Day in sawai madhopur

 

फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने अपनी बात रखते हुए बताया कि दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। महिला दिवस के दिन जगह-जगह अनेक संगोष्ठियां, सेमिनार आदि कार्यक्रम आयोजित होते हैं और महिलाओं को और सशक्त बनाने के उपायों पर मंथन किया जाता है परन्तु वतन फाउंडेशन की महिला टीम द्वारा खुदके सशक्त होने का संदेश देते हुए श्रमदान कर इस दिवस को मनाया है जो अपने आप में एक अनूठी परम्परा का आरंभ है।

 

इस अवसर पर फाउंडेशन सदस्यों द्वारा हर महीने एक घंटा शहर के सार्वजनिक स्थान के लिए श्रमदान करने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सुनीता गंगवाल, अन्नू जैन, सुनीता गोमा, सावित्री बुद्धिस्ट, मनीषा योगी, उमा योगी, विजयलक्ष्मी मोना अग्रवाल, हेमलता, रजवंती देवी, मनभर देवी, दीनबंधु वशिष्ठ, प्रोफेसर रामलाल, आसिफ राजा, विमल पांडे महेश योगी, गणेश योगी, अली हुसैन, मनीष जैन, जुगराज बुद्धिस्ट, कैलाश सिसोदिया, नरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश जैन के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !