Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

गांधी जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य करें – मुख्य सचिव

कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन में कलेक्टर प्रभावी भूमिका निभाएं – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना-2019 को राज्य के कृषि परिदृश्य की तस्वीर बदलने वाली बताते हुए जिला कलक्टरों को इसके क्रियान्वयन में प्रभावी भूमिका निभाने के निर्देश दिए है। आर्य ने आज मंगलवार को यहां शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टरों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि इस नीति के माध्यम से राजस्थान, कृषि प्रसंस्करण एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए देश में सबसे ज्यादा प्रोत्साहन एवं सहूलियत मुहैया कराने वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू करवाने में जिला कलक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए वह हर माह जिला स्तरीय समिति की बैठक कर प्रस्तावों की स्वीकृति जारी करें। उन्होंने कम प्रगति वाले जिलों के कलक्टर से चर्चा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। आर्य ने मुख्यमंत्राी स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज प्रमोशन स्कीम एवं राजस्थान इनवेस्टम­ट प्रमोशन स्कीम (रिप्स)-2019 की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टरों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए है।

 

Do effective work to take Gandhiji's message to the masses - Chief Secretary

 

गांधी जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य करें:-

आर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती वर्ष के आयोजन के तहत हो रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्राी की प्रमुख प्राथमिकताओं में­ शामिल है और इसके लिए संस्थागत स्तर पर काफी कार्य किए गए है। उन्होंने गांधी दर्शन समिति के समर्पित एवं अनुभवी गैर सरकारी सदस्यों के सहयोग से गांधीजी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी एवं नवाचारी कार्य करने के निर्देश भी दिए।

358 प्रकरण स्वीकृत कर 121 करोड़ का अनुदान जारी:-

इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना के प्रावधानों एवं प्रोत्साहनों से अवगत कराते हुए बताया कि इसके तहत राज्य में 1471 करोड़ रुपए निवेश के 756 प्रकरण प्राप्त हुए है, जिनमें से 358 प्रकरणों को स्वीकृत कर 121 करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया गया है, जिन पर 593 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। उन्होंने बताया कि 754 करोड़ रुपए निवेश के अन्य प्रकरणों की मंजूरी के लिए प्रक्रिया जारी है।

संयोजक-सह संयोजकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव:-

कला एवं संस्कृति विभाग की शासन सचिव मुग्धा सिन्हा एवं गांधी दर्शन समिति के राज्य संयोजक मनीष शर्मा ने गांधी-150 के तहत अब तक आयोजित कार्यक्रम-गतिविधियों एवं आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। समिति के जिला संयोजकों एवं सह संयोजकों ने गांधीजी के विचारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नवाचारी कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश:-

मुग्धा सिन्हा ने बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने, स्कूलों में विज्ञान क्लबों के संचालन को प्रोत्साहित करने तथा राज्य नव प्रवर्तन परिषद के जिले में होने वाले ग्रामीण नवाचारों को अग्रेषित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उद्योग विभाग की आयुक्त अर्चना सिंह एवं कृषि विपणन विभाग के निदेशक सोहनलाल शर्मा भी उपस्थित थे। इस अवसर विभिन्न विभागों के शासन सचिव, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !