Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

डॉ. खुशाल यादव ने सवाई माधोपुर कलेक्टर का किया पदभार ग्रहण

करीब दो वर्षों से सवाई माधोपुर जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यरत सुरेश कुमार ओला का आयुक्त, संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान, जयपुर के पद स्थानान्तरण होने पर आज सोमवार को नवनियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने उनसे पदभार ग्रहण किया। डॉ. खुशाल यादव 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है, जिन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई नई दिल्ली के एआईआईएमएस से की है। जिला कलेक्टर के रूप में झुन्झुनू के पश्चात उनकी यह दूसरी जिम्मेदारी है। इससे पूर्व वह राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं।

 

उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर भगवान त्रिनेत्र गणेश के पावनधाम के साथ-साथ रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के लिए विश्व प्रसिद्ध है, यहां भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों से हजारों लोगों की आजीविका चलती है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर इन योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रदान करवाना है। इसके साथ-साथ जो व्यक्ति इन योजनाओं से लाभांवित हो चुके हैं विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उनकी कहानी बताकर अन्य व्यक्तियों के जीवन में भी खुशहाली लाना उनकी प्राथमिकताओं में है।

 

Dr. Khushal Yadav took charge as Sawai Madhopur Collector

 

उन्होंने कहा कि वे यहां के स्थानीय निवासियों के आर्थिक प्रगति के लिए भी निरंतर प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त देशी-विदेशी सवाई माधोपुर आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधाएं दिलाना भी उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देना, आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना एवं क्षेत्र की जनता के जीवन स्तर में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रेस को सम्बोधित करते हुए सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि जिस प्रकार से उन्होंने पूर्व जिला कलेक्टर को जिले के विकास में सहयोग, सुझाव प्रदान किए है उसी प्रकार के सुझाव एवं सहयोग की अपेक्षा उन्हें भी है।

 

इस दौरान आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, सचिव राजेश गोयल, प्रदेश प्रतिनिधि राजमल जैन, लोकेश टटवाल, सादाब अली, नईम अख्तर, नरेन्द्र शर्मा, महेश सोनी सहित पत्रकारों ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर का पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन एवं सत्कार किया। इस दौरान प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त मीडिया कर्मी, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हेमंत सिंह, सहायक जन संपर्क अधिकारी सुरेंद्र मीना उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें :- #Breaking #SawaiMadhopur “नवनियुक्त जिला कलेक्टर आईएएस डॉ. खूशाल यादव ने पदभार किया ग्रहण”

नवनियुक्त जिला कलेक्टर आईएएस डॉ. खूशाल यादव ने पदभार किया ग्रहण

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !